चेन्नई : तमिल फिल्म जगत के वरिष्ठ निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के. राजन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, के. राजन ने चेन्नई के अड्यार क्षेत्र में स्थित एक पुल से नदी में छलांग लगाई, जिसके बाद उनका शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि के. राजन लंबे समय से तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े हुए थे और उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया था। वे अपने बेबाक बयानों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए भी जाने जाते थे।
उनकी मृत्यु की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। कई फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें इस कदम के लिए किन परिस्थितियों ने मजबूर किया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत