डेस्क : कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, पार्क सर्कस और आसपास के इलाकों में सड़क पर नमाज और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस तथा सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
घटना के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों पर प्रशासन “शून्य सहनशीलता” की नीति के तहत कार्रवाई करेगा।
हिंसा के बाद पार्क सर्कस सेवन पॉइंट क्रॉसिंग सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे और किसी प्रकार की अफवाह या तनाव न फैले।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, स्थानीय धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी समुदाय के लोगों से संयम बरतने तथा विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करने की बात कही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत