• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राज्यसभा चुनाव के बाद क्या होगी BJP सांसदों की संख्या, CONG का भी जान लें

राज्यसभा चुनाव के बाद क्या होगी BJP सांसदों की संख्या, CONG का भी जान लें

May 23, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राज्यसभा चुनाव के बाद क्या होगी BJP सांसदों की संख्या, CONG का भी जान लें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2026
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यसभा चुनाव के बाद क्या होगी BJP सांसदों की संख्या, CONG का भी जान लें

नई दिल्ली। राज्यसभा की 24 सीट के लिए निर्वाचन आयोग 18 जून को चुनाव कराएगा। दो सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इस चुनाव से उच्च सदन के अंकगणित में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। राजनीतिक समीकरण बनने पर भाजपा को अधिकतम एक सीट और कांग्रेस को दो सीटों का लाभ हो सकता है। एनडीए को भी दो सीटों का लाभ होने की संभावना बन रही है। हालांकि, क्षेत्रीय दलों के समीकरण इससे प्रभावित होंगे।

निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल आगामी दो महीने में समाप्त होने के मद्देनजर उच्च सदन की 24 सीट के लिए चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की। 18 जून को होने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट शामिल हैं।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। जिन 26 सीटों के लिए चुनाव एवं उपचुनाव हो रहा है उनमें एनडीए के पास 18 सीटें हैं और इनमें भी 12 सीटें भाजपा की हैं। इसके अलावा चार सीटें कांग्रेस, तीन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और एक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास हैं। भाजपा की खाली होने वाली सीटों में गुजरात से तीन, कर्नाटक, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से दो-दो और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और मणिपुर से एक-एक सीट शामिल हैं।

विधानसभाओं के दलीय आंकड़ों को देखते हुए कर्नाटक से कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश और राजस्थान से उसके एक-एक उम्मीदवार चुने जा सकते हैं। झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और अन्य सहयोगी दलों के कुल 56 विधायक हैं। इस आधार पर उन्हें राज्यसभा की दोनों सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस झामुमो से राज्यसभा की एक सीट मांग सकती है। यदि ऐसा होता है तो वह कुल छह सीटें हासिल कर सकती हैं। कांग्रेस के 29 सदस्य हैं, जिनमें चार सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके पांच सदस्य चुनकर आ सकते हैं। ऐसे में उसके 30 सदस्य होने की संभावना है। अगर झामुमो से एक सीट मिलती है तो 31 हो सकते हैं यानी दो सीटों का लाभ।

भाजपा के 12 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विधानसभाओं के संख्या बल के आधार पर भाजपा के कुल 11 सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं। ऐसे में उसे एक सीट का नुकसान हो सकता हैं। अभी राज्यसभा में एनडीए के 147 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा की सदस्य संख्या 113 है।

Previous Post

IAS के बच्चों को क्यों मिले आरक्षण? SC के बयान से छिड़ी बहस; क्या कहता है नियम

Next Post

दिल्ली की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, गुस्साई भीड़ का दमकल की गाड़ियों पर पथराव

Next Post
दिल्ली की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, गुस्साई भीड़ का दमकल की गाड़ियों पर पथराव

दिल्ली की फर्नीचर मार्केट में लगी आग, गुस्साई भीड़ का दमकल की गाड़ियों पर पथराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In