• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
जनता दरबार से सियासत की शुरुआत: निशांत कुमार का बड़ा कदम

जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर

June 5, 2026
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने ‘अभयदाता बनो’ विषय को किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 5, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘अभयदाता बनो’ के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में शिकार को भी एक व्यसन माना गया है। सात व्यसन बताए गए हैं-जुआ, मांसाहार, मदिरापान, चोरी आदि सात प्रकार के व्यसन बताए गए हैं। उन व्यसनों में एक प्रकार का व्यसन शिकार को भी बताया गया है। आदमी को इस व्यसन से बचने का प्रयास होना चाहिए।
शास्त्र में शिक्षा दिया गया है कि प्रत्येक आदमी को अपनी ओर से सभी प्राणियों को अभयदान देने का प्रयास करना चाहिए। दुनिया में अनेक प्रकार के दान चलते हैं। कोई अन्न का दान करता है, कोई वस्त्र दान करता है, कोई औषधि का दान करता है, कोई ज्ञान का दान करता है। ज्ञान भी दान की एक चीज होती है। कोई धन का भी ध्यान देता है। इसी प्रकार एक दान है-अभयदान। अभय प्रदान कर देना श्रेष्ठ देना होता है। दुनिया में दानवीर लोग मिल सकते हैं। संसार के सभी दानवीर मानों साधु के सामने छोटे होते हैं। कोई आदमी किसी को कितना दान दे, लेकिन साधु तो छह काय के जीवों को अभयदान देने वाला होता है। उससे बड़ा कोई दानी नहीं हो सकता। साधु से बड़ा दानवीर कोई गृहस्थ नहीं हो सकता। साधु अपने से छोटे से प्राणी की भी हिंसा न हो, इसका प्रयास करता है। साधु का यह धर्म है कि साधु किसी की जानबूझकर आसातना करे ही क्यों? गलती से किसी को पांव भी लग जाए तो खमतखामणा करनी होती है।
साधु स्वयं अभय का दान देते हुए गृहस्थों को भी अभयदान देने की प्रेरणा देता है। गृहस्थ भी अपने जीवन में जितना संभव हो सके, अभय का दान देने का प्रयास करे। गृहस्थ पूरी तरह अहिंसक न भी हो सके, लेकिन शिकार के रूप में तो किसी प्राणी की हिंसा से सर्वथा बचने का प्रयास करना चाहिए। यह संसार अनित्य है, इसलिए हिंसा में आसक्त होने से बचने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके, अपनी ओर से प्राणियों को अभयदान देने का प्रयास करना चाहिए।
आदमी अहिंसा की साधना का प्रयास करे, लेकिन शौर्य, वीर्ययुक्त अहिंसा का पालन करने का प्रयास हो। डरपोक वाली अहिंसा नहीं, मारने की क्षमता हो, किन्तु वह किसी प्राणी को अभय का दान प्रदान कर दे, वैसी अहिंसा का पालन होना चाहिए। अहिंसक आदमी को न तो किसी से डरना और न ही किसी को डराना। इस प्रकार आदमी को अपने जीवन में अहिंसा का विकास करने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि कमलकुमारजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

Next Post

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

Next Post
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक
  • लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल
  • ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार
  • जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर
  • मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In