डेस्क: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयान ने केरल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को “हग” नहीं कर सकते, क्योंकि उनके साथ उनका सीधा राजनीतिक संघर्ष है।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कई राज्यों में उसकी राजनीतिक रणनीति अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाती रही है।
विजयन ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों और राजनीतिक रुख ने विपक्षी एकता को कमजोर किया है और कई मौकों पर भाजपा के लिए राजनीतिक अवसर तैयार किए हैं।
INDIA गठबंधन में फिर तनाव
इस पूरे विवाद ने विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर मौजूद अंदरूनी मतभेदों को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है। एक ओर कांग्रेस अपने रुख को वैचारिक और रणनीतिक बता रही है, वहीं वाम दलों का आरोप है कि ऐसे बयान गठबंधन की एकता को नुकसान पहुंचाते हैं।
पहले भी आमने-सामने रहे हैं दोनों नेता
गौरतलब है कि राहुल गांधी और पिनराई विजयन के बीच राजनीतिक टकराव नया नहीं है। दोनों नेता कई बार एक-दूसरे की नीतियों और राजनीतिक गठजोड़ को लेकर सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं। केरल में कांग्रेस और वाम दल लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, जिसके कारण यह टकराव और भी तीखा हो जाता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत