• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली-एनसीआर-घर से दफ्तर और बाजार पहुंचने में नहीं होगी देरी

दिल्ली-एनसीआर-घर से दफ्तर और बाजार पहुंचने में नहीं होगी देरी

April 3, 2022
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर-घर से दफ्तर और बाजार पहुंचने में नहीं होगी देरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली-एनसीआर-घर से दफ्तर और बाजार पहुंचने में नहीं होगी देरी

प्रतिनिधि चित्र

नई दिल्ली:दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के जिलों में अब सीधे बस यातायात सेवा उपलब्ध होगी। लोगों को घर से दफ्तर या बाजार जाने-आने में समय नहीं लगेगा। दिल्ली-एनसीआर में भीड़ का दबाव कम करने और प्रदूषण में कमी लाने के लिए बसों के लिए नए रूट निर्धारित किए गए है जो सीधे और छोटे होंगे। दिल्ली  से हस्तिनापुर जाने के लिए अब मेरठ  के अंदर से नहीं जाना होगा। इसी तरह बुलंदशहर से सोनीपत जाना है तो दिल्ली या गाजियाबाद नहीं आना होगा। इसके लिए मेरठ के रास्ते सीधा रूट बनाया गया है। छोटे और सीधे रूट के जरिए लोगों का समय कम लगेगा और दिल्ली  तथा एनसीआर के शहरों में जाम भी कम लगेगा। एनसीआर में शामिल राज्यों के बीच पारस्परिक सामान्य परिवहन करार हुआ है, जिसमें 84 नई मार्गों का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिन पर परमिट व मंजूरी लेकर निजी ऑपरेटर, राज्य परिवहन निगम की बसें चल सकेगी।

समझौता की शर्तों के तहत राज्य के लिए परमिट और किलोमीटर की अवधि भी निर्धारित की गई है। करार 10 वर्ष के लिए मान्य होगा है, जिसे आपसी सहमति के बाद पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। हर वर्ष दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के परिवहन विभाग के अधिकारियों की नगरीय विकास मंत्रालय भारत सरकार की अगुवाई में समीक्षा बैठक होगी, जिसमें नए रूट व परमिटों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। अब करार एनसीआरपीबी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड) की स्वीकृति मिलते ही लागू हो जाएगा। हरियाणा से दिल्ली के बीच 61, यूपी से हरियाणा के बीच 16 और राजस्थान से हरियाणा के बीच सात रूट प्रस्तावित किए हैं। जबकि पुराने रूट विधिवत रहेंगे। उनके रूट में आंशिक परिवर्तन कर छोटा और सीधा किया गया है। साथ में ख्याल रखा गया है कि एनसीआर के हर जिले और छोटे-बड़े शहर तक सीधे बस सेवा संचालित हो।

कॉरीडोर व्यवस्था से भी चल सकेंगे बस
एनसीआर क्षेत्र में शामिल राज्य अन्य राज्यों के साथ अंतर्राज्यीय बस सेवाओं की आवाजाही के लिए समान कॉरीडोर स्थापित बना सकते हैं। कॉरीडोर व्यवस्था में सबसे छोटे, सीधे और जाम मुक्त मार्गों को बनाया जाएगा। एनसीआर में शामिल राज्य कॉरीडोर व्यवस्था का लाभ लेने वाले राज्य कॉरीडर के भीतर (एनसीआर में) न सवारियों को चढ़ाएंगे और न ही उतारेगा। उदाहरण के लिए अगर उत्तराखंड यूपी के साथ करार करता है कि उसकी बसों को दिल्ली आने-जाने के लिए यूपी में मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद में विशेष कॉरीडोर बनाए, जिससे उसकी बसें सीधे दिल्ली पहुंच सके तो कॉरीडोर पर समझौता होने पर यूपी के संबंधित जिलों में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों में न सवारी उतरेंगी न ही चढ़ेंगी। इसका मकसद कम समय में सीधे आवागमन की सुविधा देना है।

राजस्थान से दिल्ली के बीच प्रस्तावित रूट       परमिट जारी करेगी
अलवर- दिल्ली वाया नौगांव सोहना             हरियाणा 2
गुरूग्राम-दिल्ली-अलवर                         राजस्थान 5, हरियाणा 2
पलवल-दिल्ली-अलवर                         हरियाणा 5
तिजारा- फिरोजपुर-जिरका                       राजस्थान 3, हरियाणा 3
तपुकड़ा-नूह वाया – खोरी गौलदा               हरियाणा 2
पलवल- दिल्ली- अलवर वाया सोहना          हरियाणा 5
रेवाड़ी- अलवर वाया बोलनी बिबरानी, किशनगढ़   राजस्थान 2, हरियाणा 2

उत्तर-प्रदेश से हरियाणा के बीच प्रस्तावित-
रूट                                            परमिट संख्या

भिवाड़ी-गढ़-हापुड़-वाया दिल्ली              1
गढ़-दिल्ली                                    1
फरीदाबाद-गाजियाबाद वाया दिल्ली            4
फरीदाबाद-बुलंदशहर वाया दिल्ली             2
करनाल -गाजियाबाद वाया दिल्ली             2
पलवल-बुलंदशहर वाया दिल्ली               2
सोनीपत- बड़ौत                               5
नोट- इन रूट की लंबाई 1254 किलोमीटर है जिन पर परमिट हरियाणा सरकार जारी करेगी।

यूपी से हरियाणा के बीच प्रस्तावित रूट ( परमिट यूपी सरकार जारी करेगी)-
रूट कुल लंबाई 1976 किलोमीटर           परमिट संख्या
मेरठ-शामली- बिड़ौली-करनाल               5
मेरठ -बागपत- सोनीपत                       4
मुजफ्फरनगर-जिंद वाया पानीपत              2
खुर्जा-जेवर-पलवल- बल्लभगढ़             2
बुलंदशहर- जेवर-पलवल-बल्लभगढ़        2
बुलंदशहर-रेवाड़ी वाया जेवर-पलवल -सोहना – धरूहेड़ी  2
बुलंदशहर-सोनीपत वाया मेरठ-बागपत       2
बुलंदशहर-करनाल-वाया मेरठ-शामली- बिड़ौली   2

नोट: इन रूटों पर निजी क्षेत्र की बसों का परिचालन आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान से उत्तर प्रदेश के बीच रूट-
मेरठ-अलवर वाया दिल्ली, गुरूग्राम        (2 परमिट यूपी, दो राजस्थान)
बिनौली-बड़ौत-कश्मीरी गेट- अलवर       4 परमिट यूपी
बड़ौत-अलवर वाया गुरूग्राम                6 परमिट यूपी
खैरथल-हस्तिनापुर वाया दिल्ली-मेरठ      2 परमिट राजस्थान

Previous Post

मुगलिया सल्तनत को नाकों चने चबवाने वाले वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज

Next Post

सहायक पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DIG कार्यालय में था तैनात

Next Post
सहायक पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DIG कार्यालय में था तैनात

सहायक पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DIG कार्यालय में था तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In