• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की चेतावनी: ऐसा हुआ तो तेहरान पर फिर… ईरान डील पर US का यू-टर्न?

June 17, 2026
वैभव सूर्यवंशी

जीत के बावजूद चिंता बढ़ी, वैभव सूर्यवंशी नहीं चला पाए बल्ला

June 17, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का बड़ा बयान: देश हिंदू राष्ट्र बन चुका, सिर्फ घोषणा बाकी

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

June 17, 2026
कश्मीर हमले पर ट्रंप का भारत के प्रति समर्थन

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया “कूल और मजबूत नेतृत्व वाला नेता”, G7 में दिखी गर्मजोशी

June 17, 2026
“आत्मा की रक्षा करना सर्वोपरि लक्ष्य हो” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

“आत्मा की रक्षा करना सर्वोपरि लक्ष्य हो” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश

June 17, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

June 17, 2026
जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा

जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा

June 17, 2026
बजट के बाद जारी हो सकती है पीएम किसान की 22वीं किस्त, जानें जरूरी शर्तें

PM किसान लाभार्थियों की लिस्ट हुई अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना चूक जाएंगे

June 17, 2026
रेड रोड बंदी पर आपत्ति, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

रेड रोड बंदी पर आपत्ति, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

June 17, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सुरक्षा बदलाव पर विवाद: लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

June 17, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

संजय राउत का बागी सांसदों पर तीखा हमला, सियासत गरमाई

June 17, 2026
एक नहीं होते समस्या और दुःख : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

एक नहीं होते समस्या और दुःख : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ट्रंप की चेतावनी: ऐसा हुआ तो तेहरान पर फिर… ईरान डील पर US का यू-टर्न?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 17, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

The image was created by ChatGPT

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) को अंतिम समझौता नहीं बताया है। उन्होंने साफ-साफ चेतावनी दी कि अगर तेहरान उचित व्यवहार नहीं करता है तो अमेरिका दोबारा बमबारी अभियान शुरू कर सकता है। फ्रांस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप की यह कड़ी टिप्पणी अमेरिका और ईरान द्वारा स्विट्जरलैंड में आधिकारिक तौर पर MOU पर हस्ताक्षर करने से महज दो दिन पहले आई है।

ट्रंप ने कहा कि यह अंतिम नहीं है। यह एक समझौता ज्ञापन है। अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, अगर वे (ईरान) ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं, तो हम सीधे उनके सिर के ठीक बीचोंबीच बम गिराना शुरू कर देंगे… क्योंकि उन्होंने 47 वर्षों तक दुर्व्यवहार किया है। उनका यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है, जबकि दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं।

पहले कहा था समय लचीली

इससे पहले ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तय 60 दिन की समय-सीमा लचीली है। उन्होंने कहा था कि यह बातचीत जल्दी पूरी भी हो सकती है और ज्यादा समय भी ले सकती है, लेकिन जल्द पूरा होने की संभावना अधिक है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित यह MoU आगे की व्यापक वार्ता के लिए रूपरेखा तैयार करता है। इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम समेत विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी।

ट्रंप ने हार्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई महीनों की रुकावट के बाद अब समुद्री यातायात सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा था कि अच्छी चीजें हो रही हैं। जहाज चलने शुरू हो गए हैं और शुक्रवार तक होर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा। तेल की आपूर्ति बहाल हो रही है, कीमतें गिर रही हैं और शेयर बाजार भी मजबूत हो रहा है।

होर्मुज से गुजर चुके हैं कई टैंकर

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में कुछ तेल टैंकर इस मार्ग से गुजर चुके हैं, जिनमें एक ईरानी जहाज भी शामिल है। हालांकि बड़ी शिपिंग कंपनियां अभी भी सतर्क हैं और पूर्ण परिचालन तभी बहाल करेंगी जब समझौते की शर्तों पर स्पष्टता मिलेगी। दूसरी ओर ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे अगले कुछ दिनों में MoU डिटेल सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं इसे सिर्फ जारी नहीं करूंगा, बल्कि संभवतः प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर शब्द-दर-शब्द पढ़कर सुनाऊंगा, ताकि मीडिया इसे सही ढंग से रिपोर्ट कर सके।

ट्रंप ने इस समझौते की तुलना 2015 के ओबामा युग के परमाणु समझौते (JCPOA) से करते हुए कहा था कि ओबामा का समझौता पश्चिम एशिया को अस्थिर करने वाला था और परमाणु हथियारों का रास्ता खोल रहा था। मेरा समझौता परमाणु हथियारों के खिलाफ मजबूत दीवार है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि समझौते को सार्वजनिक करने से पहले औपचारिक मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से भी समर्थन की उम्मीद जताई और पूछा कि भला कौन इसे समर्थन नहीं देगा?

Previous Post

PM किसान लाभार्थियों की लिस्ट हुई अपडेट, ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना चूक जाएंगे

Next Post

जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा

Next Post
जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा

जो डर जाएगा, चला जाएगा- ऑपरेशन लोटस पर बोले अखिलेश; SP में टूट का राजभर का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीत के बावजूद चिंता बढ़ी, वैभव सूर्यवंशी नहीं चला पाए बल्ला
  • गहलोत का बड़ा बयान: देश हिंदू राष्ट्र बन चुका, सिर्फ घोषणा बाकी
  • ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश: नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया “कूल और मजबूत नेतृत्व वाला नेता”, G7 में दिखी गर्मजोशी
  • “आत्मा की रक्षा करना सर्वोपरि लक्ष्य हो” — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक संदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In