डेस्क : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गबन के मामले में गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा। पुलिस ने सोमवार को अदालत से आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की, जिसके चलते सभी आरोपी जेल में ही रहेंगे।
जांच अधिकारियों के अनुसार, मामले की विवेचना लगातार जारी है। अब तक की जांच में लगभग 79.85 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य साक्ष्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी और धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
उधर, मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आरोपियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया है। जांच एजेंसियां उनकी चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित गबन की राशि का इस्तेमाल कहां और किस प्रकार किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि आवश्यकता महसूस हुई तो आगे चलकर अदालत से पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत