डेस्क : देश में 1 जुलाई से एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये से घटकर 2930 रुपये हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत अन्य महानगरों में भी इसी तरह की कटौती दर्ज की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पटना सहित अन्य शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखी गई है, जहां अलग-अलग स्थानों पर दरों में 173 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक की कमी की गई है।
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। यह संशोधन मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजार के रुझानों के आधार पर किया जाता है।
वहीं घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की गई है और उनकी कीमतें पूर्ववत बनी हुई हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत