• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीडीपी

आईएमएफ का अनुमान: भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा

July 9, 2026
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

मॉनसून की रफ्तार तेज: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली से बिहार तक अलर्ट

July 9, 2026
पवार-फडणवीस मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बढ़ी सियासी अटकलें

पवार-फडणवीस मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बढ़ी सियासी अटकलें

July 9, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

पंजाब की सियासत में मंदिर मुद्दे की एंट्री, आम आदमी पार्टी ने चला नया चुनावी दांव

July 9, 2026
श्रीकांत

तिलक वर्मा पर भड़के श्रीकांत, बोले- जल्द ही टीम इंडिया के कप्तान भी बन जाएंगे

July 9, 2026
मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय

मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय

July 9, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: आज इस राज्य में बंद हैं बैंक शाखाएं

July 9, 2026
ऑल्टो

कार बाजार में मारुति का दबदबा कायम, ऑल्टो ने ग्रोथ में मारी बाजी

July 9, 2026
बारिश की बूंदों में कैद हुई थी प्रेम कहानी, जानिए ‘रिमझिम गिरे सावन’ की अनसुनी कहानी

बारिश की बूंदों में कैद हुई थी प्रेम कहानी, जानिए ‘रिमझिम गिरे सावन’ की अनसुनी कहानी

July 9, 2026
संगीत ने मिलाया दिल, 42 साल से कायम है विशाल-रेखा भारद्वाज का रिश्ता

संगीत ने मिलाया दिल, 42 साल से कायम है विशाल-रेखा भारद्वाज का रिश्ता

July 9, 2026
नतीजे नहीं, नजरिया बदलिए—बच्चों को समझदारी से संभालें

क्या आपका बच्चा सच में बुद्धिमान है? रिपोर्ट कार्ड से नहीं, इन 5 आदतों से करें पहचान

July 9, 2026
दिसंबर में कब है सफला एकादशी? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा-विधि

योगिनी एकादशी 2026: जानें व्रत तिथि, शुभ योग और पारण का समय

July 9, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 9 जुलाई 2026

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

आईएमएफ का अनुमान: भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 9, 2026
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीडीपी

डेस्क : भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान मामूली रूप से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में आईएमएफ ने भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। यानी ताज़ा आकलन में 0.1 प्रतिशत की कमी की गई है।

हालांकि, आईएमएफ का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग, निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की बेहतर गतिविधियों के दम पर भारत की अर्थव्यवस्था अन्य प्रमुख देशों की तुलना में सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ती रहेगी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर चुका है।

अगले वित्त वर्ष में बढ़ेगी रफ्तार

आईएमएफ ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास दर अनुमान को बढ़ाया है। संस्था के अनुसार, वर्ष 2027-28 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जबकि पहले यह अनुमान 6.5 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि निजी उपभोग और सेवा क्षेत्र की निरंतर मजबूती भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देती रहेगी।

चीन की विकास दर भारत से काफी पीछे

आईएमएफ के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की विकास दर इस वर्ष 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के 5 प्रतिशत से कम है, हालांकि अप्रैल में जारी अनुमान से कुछ बेहतर है। चीन की अर्थव्यवस्था पर ऊंची ऊर्जा कीमतों और रियल एस्टेट क्षेत्र की कमजोरी का असर बना हुआ है। वहीं सरकारी खर्च, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात में बढ़ोतरी से उसे कुछ राहत मिल रही है।

वैश्विक विकास दर का अनुमान भी घटा

आईएमएफ ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास दर का अनुमान 3.1 प्रतिशत से घटाकर 3.0 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, वर्ष 2027 के लिए वैश्विक वृद्धि का अनुमान 3.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.4 प्रतिशत किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2026 के विकास अनुमान में कटौती की प्रमुख वजह 28 फरवरी से शुरू हुआ पश्चिम एशिया संकट है। अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई और कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस की कीमतों में तेज़ उछाल आया। इससे दुनियाभर में व्यवसायों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा।

हालांकि, आईएमएफ का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और तकनीकी क्षेत्र में तेज़ प्रगति ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस संकट के नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक संतुलित किया है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) 191 सदस्य देशों का वैश्विक वित्तीय संस्थान है, जिसका उद्देश्य आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, वित्तीय स्थिरता बनाए रखना और वैश्विक गरीबी को कम करना है।

Previous Post

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: आज इस राज्य में बंद हैं बैंक शाखाएं

Next Post

मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय

Next Post
मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय

मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मॉनसून की रफ्तार तेज: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली से बिहार तक अलर्ट
  • पवार-फडणवीस मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बढ़ी सियासी अटकलें
  • पंजाब की सियासत में मंदिर मुद्दे की एंट्री, आम आदमी पार्टी ने चला नया चुनावी दांव
  • तिलक वर्मा पर भड़के श्रीकांत, बोले- जल्द ही टीम इंडिया के कप्तान भी बन जाएंगे
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम चयन पर भड़के, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ हो रहा अन्याय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In