गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को क्राइम ब्रांच और कुख्यात दीपक नांदल गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंग के चार शार्प शूटर मारे गए। इस दौरान पुलिस के तीन जवान भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गैंग के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें चार बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए। एक अन्य बदमाश के घायल होने की भी सूचना है।
घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। मारे गए बदमाशों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दीपक नांदल गिरोह के सदस्य हत्या, रंगदारी और अन्य संगठित अपराधों में लंबे समय से वांछित थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत