• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

July 15, 2026
मोदी–पुतिन सेल्फी पहुँची अमेरिकी कांग्रेस: भारत नीति पर कड़ा सवाल

पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”

July 15, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 15, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी

July 15, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही

July 15, 2026
अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

July 15, 2026
आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

July 15, 2026
आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह

आईटीआर फाइलिंग में देरी पर घबराएं नहीं, जानें आयकर विभाग के नियम

July 15, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 15, 2026
घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

July 15, 2026
बुध ग्रह के शुभ फल चाहिए? पन्ना रत्न पहनने से पहले जानें ये नियम

पन्ना रत्न: बुध की ऊर्जा का प्रतीक, बुद्धि और सफलता से जुड़ा एक अनमोल रत्न

July 15, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 15, 2026
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क : अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने ‘मन्नत’ में प्रस्तावित दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण के लिए दी गई तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही शाहरुख खान के आवास में प्रस्तावित निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि निर्माण के लिए संबंधित प्राधिकरणों की ओर से नियमों के तहत मंजूरी दी गई है। अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

यह याचिका मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की ओर से दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) की ओर से दी गई सीआरजेड मंजूरी पर सवाल उठाए थे। उनका दावा था कि निर्माण अनुमति देते समय पर्यावरण से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।

इससे पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की पश्चिमी क्षेत्र पीठ, पुणे भी इस मामले में याचिका खारिज कर चुकी थी। एनजीटी के फैसले को चुनौती देते हुए मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि फैसला किसी व्यक्ति की प्रसिद्धि या पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर लिया जा रहा है। अदालत ने कहा कि यदि संबंधित विभागों ने नियमों के अनुसार मंजूरी दी है तो उसमें हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता।

गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा स्थित समुद्र किनारे बना ‘मन्नत’ शाहरुख खान का प्रमुख आवास है और यह देश-विदेश में उनके प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रस्तावित योजना के तहत बंगले में दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की अनुमति दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में आ रही कानूनी बाधा दूर हो गई है।

Previous Post

अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

Next Post

ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही

Next Post
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”
  • मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी
  • ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही
  • शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In