नई दिल्ली:प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन स्पाइसजेट के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कुछ माह में तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं बाधित हुई हैं तो अब आर्थिक संकट भी बढ़ता दिख रहा है। इसी कड़ी में स्पाइसजेट ने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है। स्पाइसजेट ने कहा कि यह कदम लागत को सुसंगत करने के अस्थायी उपाय के तहत उठाया गया है।
क्या कहा कंपनी ने: स्पाइसजेट ने बयान में कहा, ‘‘यह उपाय एयरलाइन की किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं करने की नीति के अनुरूप है। कोविड महामारी के दौरान भी एयरलाइन ने कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था। इस कदम से पायलटों की संख्या को विमानों के बेड़े से सुसंगत किया जा सकेगा।’’ बिना वेतन छुट्टी पर भेजे गए पायलट एयरलाइन के बोइंग और बाम्बार्डियर बेड़े के हैं।
नहीं मिला आश्वासन: एक पायलट ने कहा, ‘‘हमें एयरलाइन के वित्तीय संकट की जानकारी है, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले से हमें झटका लगा है। तीन माह बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या होगी इसको लेकर भी अनिश्चितता है। इस बात का कोई आश्वसन नहीं दिया गया है कि छुट्टी पर भेजे गए पायलटों को वापस बुलाया जाएगा।’’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
