• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी

गुजरात में कामयाब हो रहा ‘मित्र’ वाला प्लान? भाजपा में शामिल हुए 300 से ज्यादा मुसलमान

September 21, 2022
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

गुजरात में कामयाब हो रहा ‘मित्र’ वाला प्लान? भाजपा में शामिल हुए 300 से ज्यादा मुसलमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 21, 2022
in गुजरात
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब में हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं पर एक्शन लेगा आलाकमान! बड़े बदलाव की तैयारी
अहमदाबाद:गुजरात में विधानसभा चुनाव में अभी तीन महीने की देरी है। चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही यहां प्रचार जोर पकड़ चुका है तो पार्टियां अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी हुई हैं। इस बीच, भरूच में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत करीब 300 मुस्लिम मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। बीजेपी विधायक अरुणसिन्ह राणा ने नए सदस्यों का स्वागत किया। ये मुस्लिम नेता भाजपा में ऐसे समय पर शामिल हुए हैं जब पार्टी ‘अल्पसंख्यक मित्र’ प्लान पर काम कर रही है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भरूच से करीब 19 किलोमीटर दूर अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले बमबुसर गांव में यह समारोह हुआ जिसमें भाजपा के महासचिव दिग्विजय सिंह चुडासमा, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता सलीम खान पठान और मुस्तफा खोडा शामिल थे। विधायक राणा ने मुसलमानों के पार्टी से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”मैं रोमांचित हूं क्योंकि मुसलमानों ने बीजेपी में शामिल होने के लिए हमसे संपर्क करना शुरू कर दिया है। भरूच कांग्रेस का मजबूत गढ़ था, लेकिन लोग अब उस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें विकास चाहिए।”

गांव के एंट्री गेट पर भाजपा का झंडा लगाया गया। भाजपा के नए सदस्य बमबुसर गांव के अलावा वेलदिया, वालेज, सेगवा, काहन, चिपोन, लुवारा, जानोद समरोद, कोठी गांव के हैं। राणा ने कहा, ”बीजेपी का लक्ष्य है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। यदि कोई हमसे संपर्क करता है तो हम विकास कार्यों के लिए तैयार हैं।”

भरूच जिले में विधानसभा का पांच सीटें हैं। वागरा, भरूच, अंकलेश्वर, झागडिया और जंबुसर, जिनमें एक भी मुस्लिम विधायक नहीं। 2017 में जंबुसर से कांग्रेस के उम्मीदवार संजयभाई सोलंकी जीते, भारतीय ट्राइबल पार्टी के छोटूभाई वसावा झागडिया से, बीजेपी के ईश्वर पटेल, दुष्यंत पटेल और अरुणसिंह राणा अंकलेश्वर, भरूच और वागरा सीट से जीते।

भरूच कांग्रेस के अध्यक्ष परीमलसिंह राणा ने कहा, ”हमने पाया किया जो भाजपा में शामिल हुए वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। हम इसके पीछे की वजह पता कर रहे हैं। हमने जिला कांग्रेस कमिटी में एक टीम बनाई है जो कार्यकर्ताओं की बात सुनेगी और कुछ समाधान पेश करेगी।” उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने वालों में काहन गांव के सरपंच मुबारक बोदर, मच्छ गांव के पूर्व सरपंच याकूब काला और बमबुसर के उपसरपंच हाफिज फरीद शामिल हैं। उन्होंने माना कि ये कांग्रेस के लंबे समय से समर्थक थे।

क्या है गुजरात में अल्पसंख्यक मित्र वाला प्लान
27 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा जहां एक तरफ अपने कोर वोटर्स को एकजुट रखने की कोशिश में जुटी है तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यक वोटर्स को भी अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी है। पीएम मोदी के गृहराज्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुसलमानों को जोड़ने के लिए उन सभी विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 100 ‘अल्पसंख्यक मित्र’ बनाए हैं, जहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है। अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुस्लिम समाज से भी लोगों को बूथ कमिटी में रखा जा रहा है। इन विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 100 ऐसे मुस्लमानों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है, जो गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं और पार्टी के प्रति सहानुभूति रखते हैं। वे धार्मिक गुरु हो सकते हैं, पेशेवर या उद्यमी हो सकते हैं। सभी अल्पसंख्यक मित्र से आसपास से 50 मुस्लिम वोट बीजेपी के लिए सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Previous Post

सेना में भी खत्म होंगे गुलामी के निशान, बदलेगी वर्दी; रेजिमेंटों के भी नए होंगे नाम!

Next Post

मदरसों के बाद वक्फ संपत्तियों की भी होगी जांच, योगी सरकार ने रद्द किया 33 साल पुराना आदेश

Next Post
यूपी में नए शहरों को आदर्श नगर बनाएगी योगी सरकार, होंगी ये सुविधाएं

मदरसों के बाद वक्फ संपत्तियों की भी होगी जांच, योगी सरकार ने रद्द किया 33 साल पुराना आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास
  • नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद
  • तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप
  • राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल
  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In