• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजू श्रीवास्तव की टीम ने बताया उनका हाल, वर्कआउट करते वक्त पड़ा था हार्ट अटैक

जिंदगी के हर पल में कॉमेडी ढूंढ लेते थे राजू श्रीवास्तव, ‘गजोधर’ बनकर जीता दिल

September 22, 2022
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

जिंदगी के हर पल में कॉमेडी ढूंढ लेते थे राजू श्रीवास्तव, ‘गजोधर’ बनकर जीता दिल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 22, 2022
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजू श्रीवास्तव की टीम ने बताया उनका हाल, वर्कआउट करते वक्त पड़ा था हार्ट अटैक

File Photo

मुंबई:हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का बुधवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, जहां वह 41 दिन से भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसा दिखकर प्रसिद्धि पाई, लेकिन बाद में उन्होंने एक हास्य कलाकार के रूप में खुद की अलग पहचान बनाई। हास्य अभिनय के करियर से उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया और कुछ दिन समाजवादी पार्टी में रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
आसपास की चीजें से जुड़े होते थे चुटकुले
कानपुर के रहने वाले राजू ने अपने अलग तरह के हास्य से रंगमंच, टेलीविजन पर और सोशल मीडिया मंचों पर अपने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके हास्य में आसपास की चीजों, पशुओं, समाज के विभिन्न किरदारों पर आधारित चुटकुले होते थे।  कभी वह मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा करने का चित्रण प्रस्तुत कर हास्य पैदा करते थे तो कभी शादी समारोह की दावत का दृश्य सामने रख लोगों को हंसने पर मजबूर करते थे। करियर की शुरुआत में उनकी पहचान अमिताभ बच्चन सरीखा दिखने से हुई थी, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई और अपना प्रशंसक वर्ग बना लिया। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालू प्रसाद जैसे राजनेताओं तथा अनेक कलाकारों की नकल करने के लिए भी जाने जाते थे।

‘गजोधर भैया’ बनकर जीता दिल
राजू श्रीवास्तव ने कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार भी किए। मसलन ‘तेजाब’ (1988), ‘मैंने प्यार किया’ (1989) और ‘बाजीगर’ (1993) में उन्हें देखा गया था। उन्होंने 1990 के दशक में दूरदर्शन के मशहूर शो ‘शक्तिमान’ में भी काम किया था। हालांकि 2005 में ‘द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज’ नामक शो से उन्हें और ज्यादा पहचान मिली। घर-घर में वह हंसी का पर्याय बन गए, मंचों की शान बन गए।  वह खुद को एक आलसी ग्रामीण किरदार ‘गजोधर भैया’ के रूप में प्रस्तुत करते थे और उनके प्रशंसक उन्हें इस नाम से भी पुकारते थे।

यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष रहे राजू
राजू को 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से टिकट दिया गया। उन्होंने इसे लौटा दिया और भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से जोड़ा और उन्हें उत्तर प्रदेश की फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष भी बनाया गया। वह इस पद पर अपने अंतिम समय तक रहे। वह हास्य से परे आलोचनात्मक रुख भी रखते थे। उन्होंने ओटीटी मंच के शो ‘मिर्जापुर’ की हिंसक और अश्लील विषयवस्तु को लेकर इसकी आलोचना की थी। उन्होंने 2021 में वेब सीरीज ‘तांडव’ पर कथित रूप से हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के लिए निशाना साधा। बता दें कि राजू के पिता रमेश श्रीवास्तव भी हास्य कवि थे।

अमिताभ से प्रेरित थे राजू
साल 1982 में जब ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बच्चन को भीषण चोट लगी तब महज 18 वर्ष की आयु में राजू श्रीवास्तव मुंबई पहुंच गए। वह बच्चन की एक झलक पाना चाहते थे। राजू श्रीवास्तव को अमिताभ की झलक देखने को नहीं मिली तो वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में ताक लगाए बैठी भीड़ में शामिल हो गए, जहां ‘शहंशाह’ भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘राजू भाई रोजाना वड़ा पाव खाते थे और अस्पताल के बाहर खड़े होकर बच्चन जी के लिए दुआ करते थे। वह अमिताभ बच्चन जी को देखने आए थे क्योंकि वह उन्हें भगवान मानते थे।’ अमिताभ बच्चन ठीक होकर सेट पर लौट गए और राजू श्रीवास्तव ने यहीं रहकर मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने का फैसला किया, जिसने उनका जीवन बदल दिया।’ दीपू ने कहा, ‘वह दादर स्टेशन के पुल और पार्कों में सोते थे और झोपड़पट्टी में रहते थे। वह शहर में होने वाले कॉमेडी शो के बारे में पता लगाने के लिए अखबारों के विज्ञापन खंगालते थे।’

Previous Post

पुतिन पर भड़के बाइडेन, कहा- यूक्रेन में UN चार्टर का ‘बेशर्मी’ से उल्लंघन किया

Next Post

ब्रह्मास्त्र में गलती से आ गया वो सीन? दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल टाल गए अयान मुखर्जी!

Next Post
ब्रह्मास्त्र में गलती से आ गया वो सीन? दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल टाल गए अयान मुखर्जी!

ब्रह्मास्त्र में गलती से आ गया वो सीन? दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल टाल गए अयान मुखर्जी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In