मंडी:पीएम नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने कहा अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह हिमाचल की जनता ने भी प्रण ले लिया है। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। पीएम मोदी का मंडी में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया। नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
युवा संकल्प रैली के बाद मंडी पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने वापसी की राह पकड़ ली। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र पांगी से लेकर शिमला के रोहड़ू और सिरमौर तक से कार्यकर्ता मोदी को सुनने के लिए पहुंचे थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
