• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाइक से आए 2 लड़के, RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके 3 पेट्रोल बम; CCTV में कैद घटना

बाइक से आए 2 लड़के, RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके 3 पेट्रोल बम; CCTV में कैद घटना

September 25, 2022
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बाइक से आए 2 लड़के, RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके 3 पेट्रोल बम; CCTV में कैद घटना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2022
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाइक से आए 2 लड़के, RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके 3 पेट्रोल बम; CCTV में कैद घटना

चेन्नई:तमिलनाडु के मदुरै में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए हैं। यह हमला शनिवार शाम करीब 7:38 बजे अनुप्पनदी हाउसिंग बोर्ड इलाके में स्थित एमएस कृष्णन के आवास पर हुआ। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो लड़के आते हैं और तीन पेट्रोल बम फेंकने के बाद वहां से फरार हो जाते हैं।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। शनमुगम मदुरै साउथ के असिस्टेंट कमीश्नर ने बताया कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी तरह की नुकसान हुआ है। आरएसएस सदस्य कृष्णन और भाजपा मदुरै जिला अध्यक्ष सुसींद्रन ने इसे लेकर कीरथुराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

‘मेरे जैसे 20 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले’
कृष्णन ने कहा, ‘मैं बीते 45 सालों से RSS से जुड़ा हुआ हूं। शनिवार शाम को करीब 7:00 बजे हमने घर पर पूजा रखी थी। यहां 65 लोग इकट्ठा हुए थे। इसी बीच धमाके की आवाज सुनाई दी। मेरी जान को खतरा देखते हुए 2014 में मुझे पुलिस सुरक्षा मिली थी, जो 2021 में वापस ले ली गई। मेरे जैसे 20 आरएसएस कार्यकर्ताओं पर तमिलनाडु में हमले हुए हैं। हमने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।’

चेन्नई में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि पीएफआई के खिलाफ छापेमारी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। हमलों के पीछे पीएफआई का हाथ होने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य ने राष्ट्रीय अखंडता के हित में संगठन के खिलाफ कार्रवाई की। अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तमिलनाडु में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर पत्र लिखा है। उन्होंने शाह को भेजे गए पत्र की एक प्रति साझा की।

भाजपा नेता की कार में लगाई आग
अन्नामलाई ने पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों में पार्टी के कुछ समर्थकों और उनके परिवारों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि पेट्रोल बम से हमले किये गये और कई कार, कार्यालयों व अन्य संपत्तियों को आग लगा दी गई। इस बीच, शनिवार तड़के इरोड जिले में अज्ञात लोगों की ओर से भाजपा पदाधिकारी की एक कार में आग लगा दी गई।

पुलिस के अनुसार, भाजपा के जिला प्रचार विंग के पूर्व उपाध्यक्ष शिवशेखर (51) सत्यमंगलम कस्बे के पास पुंजई पुलीमपाटी गांव में एक ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने पांच कार अपने घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। शनिवार तड़के करीब दो बजे कुछ बदमाशों ने शिवशेखर की एक कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शिवशेखर की शिकायत पर पुंजई पुलीमपाटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Previous Post

पीएफआई के खिलाफ एक्शन के मूड में सरकार, लग सकते हैं प्रतिबंध; सुरक्षा एजेंसियां बना रही ठोस रणनीति

Next Post

डॉलर के सामने मजबूती से खड़ा है रुपया, भारतीय करेंसी की रिकॉर्ड गिरावट के बीच बोलीं वित्त मंत्री

Next Post
अमेरिकी दवाब में नहीं झुकेगा भारत, सस्ते दाम पर रूस से और खरीदेगा तेल

डॉलर के सामने मजबूती से खड़ा है रुपया, भारतीय करेंसी की रिकॉर्ड गिरावट के बीच बोलीं वित्त मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
  • मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा
  • मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद
  • न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In