• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रामनवमी पर 7 राज्यों में समान पैटर्न पर दंगे हुए, फिर बोले गहलोत

‘एक शख्स-दो पद’ की वकालत में जुटे गहलोत के करीबी विधायक

September 25, 2022
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल

June 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज

June 25, 2026
ओम बिरला

दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

June 25, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज

June 25, 2026
पहलगाम हमला

पहलगाम हमले की साजिश का खुलासा, ट्रेकिंग ऐप और ड्रोन से हुई रेकी

June 25, 2026
शक्तिशाली भूकंप से हिला वेनेज़ुएला, सरकार ने लगाया आपातकाल

शक्तिशाली भूकंप से हिला वेनेज़ुएला, सरकार ने लगाया आपातकाल

June 25, 2026
ईरान का होर्मुज टोल प्लान: समुद्री कानून पर चुनौती

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर किसी भी शुल्क को मंजूर नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

June 25, 2026
तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

June 25, 2026
पटना का कांड राजनीति में बदल गया: राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सरकार का राबड़ी देवी को दूसरा नोटिस

June 25, 2026
दीप्ति शर्मा इतिहास के करीब, झूलन गोस्वामी का बड़ा रिकॉर्ड टूटने के कगार पर

दीप्ति शर्मा इतिहास के करीब, झूलन गोस्वामी का बड़ा रिकॉर्ड टूटने के कगार पर

June 25, 2026
राजस्थान की सियासत में बयानबाज़ी गरम, डोटासरा बनाम किरोड़ी मीणा

राजस्थान की सियासत में बयानबाज़ी गरम, डोटासरा बनाम किरोड़ी मीणा

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

‘एक शख्स-दो पद’ की वकालत में जुटे गहलोत के करीबी विधायक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 2 mins read
A A
0
रामनवमी पर 7 राज्यों में समान पैटर्न पर दंगे हुए, फिर बोले गहलोत

File Photo

जयपुर:‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की मुलाकात के बाद राजस्थान में बड़े फेरबदल की संभावना दिख रही है। इस बीच जहां पार्टी ने वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे तथा प्रदेश प्रभारी अजय माकन को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, वहीं ‘एक आदमी-एक पद’ के सिद्धांत को लेकर राजस्थान के कई विधायकों के सुर बदले से लग रहे हैं। गहलोत समर्थन कई नेताओं का कहना है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा, ‘राजस्थान में एक साल में चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर आलाकमान अशोक गहलोत को दोनों पद देता है तो यह हमारे लिए ज्यादा अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा कि बाकी पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, हम उसके साथ हैं। वहीं सूबे के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर अपील करेंगे कि राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन न किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को हराना है और अगर चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा तो इससे पार्टी को फायदा होगा।

सीपी जोशी भी रेस में
आपको बता दें कि गहलोत के पार्टी अध्यक्ष चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा किए जाने के बाद राज्य में सरकार का मुखिया बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी का नाम भी चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ जोशी 2008 में मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में थे लेकिन तब वह विधानसभा चुनाव एक वोट से हार गए थे। इस बीच जाट महासभा सहित कई संगठनों ने किसी जाट नेता को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग भी उठानी शुरू कर दी है।

नए मुख्यमंत्री को लेकर यह बोले परसादी लाल मीणा
राज्य के आगामी मुख्‍यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा, ‘मुख्‍यमंत्री का नाम पार्टी आलाकमान तय करता है। सोनिया गांधी जो तय करेंगी वह स‍बको मंजूर होगा।’ उन्‍होंने कहा, ‘मैं तो गहलोत जी के साथ था, राजनीत‍ि में शुरू से ही, तीसरी बार मंत्री हूं। आलाकमान ने हमेशा (अशोक) गहलोत जी को बनाया है और आलाकमान जिसको बना देगा मैं उसके साथ हूं।’

बाबूलाल नागर ने कही यह बात
मुख्‍यमंत्री के सलाहकार एवं वरिष्‍ठ विधायक बाबूलाल नागर ने मीडिया से कहा, ‘यह (कांग्रेस) सरकार पूरे पांच साल चले और राजस्‍थान में अगली सरकार भी कांग्रेस की बने इसके लिए जरूरी है कि 2023 के विधानसभा चुनाव गहलोत की छत्रछाया में हो।’ उन्‍होंने कहा, ‘मुख्‍यमंत्री गहलोत ने इस कार्यकाल में चार बजट पेश किए हैं। इनमें उन्‍होंने राजस्‍थान के आम आवाम को इस तरह से प्रभावित क‍िया है कि आज राजस्‍थान के लोग चाहते हैं कि पांचवां बजट भी गहलोत ही मुख्‍यमंत्री के रूप में पेश करें।’

लोढ़ा बोले- मेरी निजी राय, गहलोत ही रहें सीएम
मुख्‍यमंत्री के एक अन्य सलाहकार व निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने एक अखबार को दिए अपने साक्षात्कार को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘राजनीतिक फैसले नियम के आधार पर नहीं किये जा सकते। वक्त की नज़ाकत, जरूरत, राय, अपेक्षा, उम्मीद सब का मिश्रण ही निर्णय की सफलता का मार्ग बना सकता है।’ लोढ़ा ने इस इस साक्षात्कार में ‘उनकी निजी राय में गहलोत को ही मुख्‍यमंत्री बनाए रखने’ की बात की।

राज्‍य के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने गहलोत को दोनों पदों पर बनाए रखने की वकालत करते हुए लोढ़ा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा,’ बिल्कुल सही लिखा । मुझे ध्यान है कि नीलम संजीव रेड्डी 1960 से 1963 तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब 20 मार्च 1962 से 20 फरवरी 1964 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।’

गुढ़ा ने पायलट को बताया बेस्ट फेस
वहीं ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने पायलट को मुख्‍यमंत्री बनाने की पैरवी करते हुए उन्हें ‘बेस्‍ट फेस’ बताया है। उन्‍होंने यहां मीडिया से कहा,’ कांग्रेस में सचिन पायलट से बेस्ट फेस अब और कोई बचा नहीं है।’ उन्‍होंने कहा क‍ि उनके हिसाब से पायलट का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। गुढ़ा ने कहा, ‘आलाकमान जो तय करेगा, वह अंतिम होगा, लेक‍िन रायशुमारी की बात आती है तो राजस्‍थान में गहलोत के बाद पायलट से बेहतर कोई और नेता नहीं है।’

नवरात्र में नामांकन करेंगे गहलोत!
इस बीच संभावना है कि गहलोत अगले सप्‍ताह यानी नवरात्रों में पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के बाद जयपुर राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया है। गहलोत व पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को ही बाहर से जयपुर लौटे। तब से अनेक मंत्रियों व विधायकों का उनसे मिलने का दौर जारी है। शनिवार को भी अनेक मंत्री व‍ व‍िधायक यहां स‍िव‍िल लाइंस में इन नेताओं के बंगलों पर उनसे म‍िलने पहुंचे। इस बीच जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील ने क‍िसी जाट नेता को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग की है।

Previous Post

भारत को बनाया जाए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य, अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन

Next Post

भाजपा को नहीं हरा पाएगी कांग्रेस, AAP में ही वह ताकत; गुजरात में बोले राघव चड्ढा

Next Post
पंजाब के बाद राघव चड्ढा को गुजरात चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी देगी ‘आप

भाजपा को नहीं हरा पाएगी कांग्रेस, AAP में ही वह ताकत; गुजरात में बोले राघव चड्ढा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें
  • एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज
  • दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In