• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

कोरोना में अनाथ बच्चों की संपत्ति सुरक्षित रखने और पढ़ाई सुनिश्चित करने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

April 5, 2022
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

May 16, 2026
दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

May 16, 2026
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

May 16, 2026
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

May 16, 2026
देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

May 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

May 16, 2026
ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

May 16, 2026
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह

May 16, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत

May 16, 2026
इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

May 16, 2026
हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना में अनाथ बच्चों की संपत्ति सुरक्षित रखने और पढ़ाई सुनिश्चित करने का आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने राज्‍यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 5, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

FIle Photo

 नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की संपत्ति सुरक्षित रखने और पढ़ाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि बच्चों के माता-पिता द्वारा छोड़ी गई संपत्ति का ब्योरा बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाए। कोर्ट ने कहा है कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, उनका पड़ोस के स्कूलों में दाखिला कराया जाए।

कोर्ट ने राज्यों को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर ऐसे बच्चों की शिक्षा की स्थिति बताने का आदेश दिया है। ये आदेश जस्टिस एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने राष्ट्रीय बाल आयोग की ओर से दाखिल स्थिति रिपोर्ट में की गई मांगों को देखने और न्यायमित्र एवं वकील गौरव अग्रवाल की दलीलें सुनने के बाद दिए। कोर्ट कोरोना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देखरेख, शिक्षा आदि से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहा था।

पिछली तारीख पर बाल आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर ऐसे बच्चों की संपत्ति सुरक्षित करने और संपत्ति पर देनदारियों के बारे में ध्यान दिए जाने के जिलाधिकारियों को निर्देश देने की मांग की थी। सोमवार को न्यायमित्र गौरव अग्रवाल ने कोर्ट के समक्ष बाल आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ऐसे बच्चों की संपत्ति सुरक्षित करने के लिए जरूरी निर्देश देने और बच्चों से संपर्क के लिए डिस्ट्रिक्‍ट लीगल सर्विस अथारिटी को भी शामिल करने का निर्देश मांगा।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि डिस्टि्रक चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट और संबंधित जिलाधिकारी डिस्टि्रक लीगल सर्विस अथारिटी की मदद से बच्चों के माता-पिता द्वारा छोड़ी गई संपत्तियों की देनदारियों पर ध्यान देंगे और संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाएंगे। संपत्ति का ब्योरा बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

इसके अलावा अग्रवाल ने कहा कि बाल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 1,47,492 बच्चे हैं जिन्होंने माता-पिता या उनमें से एक को खोया है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है, ऐसे में कोर्ट राज्यों को निर्देश दे कि वे छह वर्ष से ऊपर के बच्चों और जो चाइल्ड केयर यूनिट में नहीं रह रहे हैं, उन बच्चों की शिक्षा की स्थिति जांचें और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें।

कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सुनिश्चित करें कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए। कोर्ट ने यह भी कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, उन्हें पड़ोस के स्कूल में भर्ती किया जाए। कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बच्चों की शिक्षा की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि राज्य ऐसे बच्चों की पहचान करने और उनका ब्योरा बाल स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने का काम जारी रखेंगे। कोर्ट ने राज्यों को इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। मामले पर तीन सप्ताह बाद फिर सुनवाई होगी।

Previous Post

श्रीलंका के सपोर्ट में आईं जैकलिन, लोगों से की ये गुजारिश

Next Post

भारती सिंह डिलीवरी के दो हफ्ते बाद ही शुरू करेंगी शूटिंग

Next Post
भारती सिंह डिलीवरी के दो हफ्ते बाद ही शुरू करेंगी शूटिंग

भारती सिंह डिलीवरी के दो हफ्ते बाद ही शुरू करेंगी शूटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR
  • दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल
  • सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई
  • हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा
  • देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In