मुंबई:
एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) स्टारर फिल्म राम सेतु (Ram Setu) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बारे में सोशल मीडिया यूजर्स अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं, ऐसे में आपको बताते हैं फिल्म की कास्ट के बारे में…
क्या है फिल्म की स्टार कास्ट
राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक ओर जहां इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है तो दूसरी ओर फिल्म को उम्मीदों के मुताबिक नहीं बताया जा रहा है। showbizgalore ने अपनी एक रिपोर्ट में फिल्म राम सेतु की स्टार कास्ट की फीस बताई है। तो फिल्म के लिए किस सेलेब्स को कितनी फीस मिली है, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
अक्षय कुमार: फिल्म में अक्षय कुमार लीड किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार को 50 करोड़ रुपये फीस मिली है।
जैकलीन फर्नांडीज: एक ओर जहां खिलाड़ी कुमार के लिए कहा जहा रहा है कि उनको करीब 50 करोड़ रुपये फीस मिली है तो दूसरी ओर जैकलीन की फीस 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नुसरत भरूचा: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फीस, अक्षय और जैकलीन से भी कम बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि नुसरत भरूचा को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है।
सत्यदेव कांचराना: फिल्म में अक्षय, जैकलीन और नुसरत के साथ ही साथ सत्यदेव कांचराना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के लिए सत्यदेव को एक करोड़ रुपये फीस मिली है।
जेनिफर पिकिनाटो:सोशल मीडिया पर अपने ग्लैम अवतार से आग लगाने वालीं जेनिफर पिकिनाटो भी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के लिए जेनिफर पिकिनाटो को 75 लाख रुपये फीस मिली है।
नास्सर: फिल्म में जाने माने अभिनेता नास्सर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। नास्सर को फिल्म राम सेतु के लिए 45 लाख रुपये फीस मिली है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
