• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आज अहोई अष्टमी व्रत का इस वजह से बढ़ रहा महत्व

आज अहोई अष्टमी व्रत का इस वजह से बढ़ रहा महत्व

October 17, 2022
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग

June 30, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

“हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र

June 30, 2026
वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

June 30, 2026
मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 30, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन

June 30, 2026
ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

June 30, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, बैंक खातों को फ्रीज करने की याचिका पर तुरंत राहत नहीं

June 30, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह पर विपक्ष का हमला तेज, ओम बिरला को सौंपा नोटिस

June 30, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल अटका, मॉनसून सत्र में नहीं आएगी रिपोर्ट

June 30, 2026
आसाराम

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, फिलहाल जमानत देने से इनकार

June 30, 2026
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

June 30, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम के दौरान जहरीली कैप्सूल वितरण मामला: आरोपी के खिलाफ जांच तेज

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आज अहोई अष्टमी व्रत का इस वजह से बढ़ रहा महत्व

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 17, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज अहोई अष्टमी व्रत का इस वजह से बढ़ रहा महत्व

 कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु व मंगलकारी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर, सोमवार को है। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रह नक्षत्रों की स्थिति व विजय व अभिजीत मुहूर्त के कारण इस व्रत का महत्व और बढ़ रहा है।

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त 2022-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि 17 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। अहोई अष्टमी के दिन दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

अहोई अष्टमी पर बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:43 ए एम से 05:33 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:01 पी एम से 02:46 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:38 पी एम से 06:02 पी एम
अमृत काल- 02:31 ए एम, अक्टूबर 18 से 04:19 ए एम।

अहोई अष्टमी व्रत नियम-

1. अहोई अष्टमी के दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
2. अहोई अष्टमी व्रत तारों को देखकर खोला जाता है। इसके बाद अहोई माता की पूजा की जाती है।
3. इस दिन कथा सुनते समय हाथ में 7 अनाज लेना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद यह अनाज किसी गाय को खिलाना चाहिए।
4.अहोई अष्टमी की पूजा करते समय साथ में बच्चों को भी बैठाना चाहिए। माता को भोग लगाने के बाद प्रसाद बच्चों को अवश्य खिलाएं।

अहोई अष्टमी पूजन विधि-

दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनाई जाती है। फिर रोली, चावल और दूध से पूजन किया जाता है। इसके बाद कलश में जल भरकर माताएं अहोई अष्टमी कथा का श्रवण करती हैं। अहोई माता को पूरी औऱ किसी मिठाई का भी भोग लगाया जाता है। इसके बाद रात में तारे को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र और सुखदायी जीवन की कामना करने के बाद अन्न ग्रहण करती हैं। इस व्रत में सास या घर की बुजुर्ग महिला को भी उपहार के तौर पर कपड़े आदि दिए जाते हैं।

यहां पढ़ें अहोई अष्टमी व्रत की कथा:

साहूकार की बेटी जहां मिट्टी काट रही थी, उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने साथ बेटों से साथ रहती थी। मिट्टी काटते हुए गलती से साहूकार की बेटी की खुरपी के चोट से स्याहु का एक बच्चा मर गया। इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि मैं तुम्हारी कोख बांधूंगी।

स्याहु के वचन सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से एक-एक कर विनती करती हैं कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा लें। सबसे छोटी भाभी ननद के बदले अपनी कोख बंधवाने के लिए तैयार हो जाती है। इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं, वे सात दिन बाद मर जाते हैं सात पुत्रों की इस प्रकार मृत्यु होने के बाद उसने पंडित को बुलवाकर इसका कारण पूछा। पंडित ने सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी।

सुरही सेवा से प्रसन्न होती है और छोटी बहु से पूछती है कि तू किस लिए मेरी इतनी सेवा कर रही है और वह उससे क्या चाहती है? जो कुछ तेरीइच्छा हो वह मुझ से मांग ले। साहूकार की बहु ने कहा कि स्याहु माता ने मेरी कोख बांध दी है जिससे मेरे बच्चे नहीं बचते हैं। यदि आप मेरी कोख खुलवा देतो मैं आपका उपकार मानूंगी। गाय माता ने उसकी बात मान ली और उसे साथ लेकर सात समुद्र पार स्याहु माता के पास ले चली।

रास्ते में थक जाने पर दोनों आराम करने लगते हैं। अचानक साहूकार की छोटी बहू की नजर एक ओर जाती हैं, वह देखती है कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे को डंसने जा रहा है और वह सांप को मार देती है। इतने में गरूड़ पंखनी वहां आ जाती है और खून बिखरा हुआ देखकर उसे लगता है कि छोटी बहूने उसके बच्चे को मार दिया है इस पर वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है।

छोटी बहू इस पर कहती है कि उसने तो उसके बच्चे की जान बचाई है। गरूड़ पंखनी इस पर खुश होती है और सुरही सहित उन्हें स्याहु के पास पहुंचा देती है।

वहां छोटी बहू स्याहु की भी सेवा करती है। स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर उसे सात पुत्र और सात बहू होने का आशीर्वाद देती है. स्याहु छोटीबहू को सात पुत्र और सात पुत्रवधुओं का आर्शीवाद देती है। और कहती है कि घर जाने पर तू अहोई माता का उद्यापन करना। सात सात अहोई बनाकर सातकड़ाही देना। उसने घर लौट कर देखा तो उसके सात बेटे और सात बहुएं बेटी हुई मिली। वह ख़ुशी के मारे भाव-भिवोर हो गई। उसने सात अहोई बनाकर सातकड़ाही देकर उद्यापन किया।

अहोई का अर्थ एक यह भी होता है ‘अनहोनी को होनी बनाना।’ जैसे साहूकार की छोटी बहू ने कर दिखाया था। जिस तरह अहोई माता ने उस साहूकारकी बहु की कोख को खोल दिया, उसी प्रकार इस व्रत को करने वाली सभी नारियों की अभिलाषा पूर्ण करें।

Previous Post

अंधेरी उपचुनाव में एकनाथ शिंदे को झटका, खेमे के MLA ने की उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट को निर्विरोध जिताने की अपील

Next Post

जम्मू-कश्मीर के लिए गुलाम नबी आजाद ने की 3 एजेंडे की घोषणा

Next Post
गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

जम्मू-कश्मीर के लिए गुलाम नबी आजाद ने की 3 एजेंडे की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग
  • “हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र
  • वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान
  • मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In