• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिवाली पर लोगों ने दिल्ली में जमकर फोड़े पटाखे, जहरीली हो गई हवा

दिवाली पर लोगों ने दिल्ली में जमकर फोड़े पटाखे, जहरीली हो गई हवा

October 25, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पॉक्सो केस में मंत्री पुत्र को झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

May 16, 2026
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत

May 16, 2026
ट्रंप

ISIS का बड़ा आतंकी अबू बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप बोले- बेहद जटिल था मिशन

May 16, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

May 16, 2026
दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

May 16, 2026
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

May 16, 2026
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

May 16, 2026
देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

May 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

May 16, 2026
ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

May 16, 2026
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह

May 16, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिवाली पर लोगों ने दिल्ली में जमकर फोड़े पटाखे, जहरीली हो गई हवा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 25, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिवाली पर लोगों ने दिल्ली में जमकर फोड़े पटाखे, जहरीली हो गई हवा

नई दिल्ली:देश के कोने-कोने में दिवाली की रात लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इसके कारण देश के कई शहरों की हवाएं प्रदूषित हो गईं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दीपावाली की रात दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। आनंद विहार में 377 एक्यूआई दर्ज किया गया, जिसे बहुत खराब श्रेणी माना जाता है। नोएडा के सेक्टर-116 में भी एक्यूआई 322 रहा। गुरुग्राम की बात करें तो रात नौ बजे यहां का AQI 346 था।

सीपीसीबी के अनुसार, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को बहुत खराब माना जाता है। ऐसी हवाओं के लंबे समय तक संपर्क में रहने कारण सांस की बीमारी हो सकती है।

दिवाली की रात नई दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 43 फीसदी से 90 फीसदी के बीच रहा। आईक्यूएयर के अनुसार, पराली जलाने और पटाखे फोड़ने के कारण दिल्ली का एक्यूआई “बहुत खराब” हो गया।

दिवाली पर दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। वहीं, पाकिस्तान का लाहौर दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के शहरों की भी खराब हो गई हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 116 में एक्यूआई 322 रिकॉर्ड किया गया। आगरा के संजय पैलेस में सबसे ज्यादा 305 एक्यूआई रहा। रोहता में 256 रिकॉड किया गया। बरेली के राजेंद्र नगर में 173 और कानपुर के किदवईनगर के साथ कल्याणपुर में एक बराबर 224 एक्यूआई रहा। लखनऊ में सबसे ज्यादा तालकटोरा डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर पर 178 एक्यूआई रहा। मेरठ में सबसे ज्यादा पल्लवपुरम में 204 एक्यूआई रहा। मुरादाबाद में काशीराम नगर में 112 और वाराणसी के मलदहिया में सबसे ज्यादा 137 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ है। प्रयागराज में झूंसी और नगर निगम में एक बराबर 130 एक्यूआई रहा।

दिवाली से पहले रविवार को मेरठ में हवा की गुणवत्ता 2021 जैसी रही। 2021 में दिवाली से पहले एक्यूआई 313 दर्ज हुआ था, जबकि रविवार रात एक्यूआई 288 रहा। मेरठ देश में तीसरा प्रदूषित शहर रहा। वहीं बुलंदशहर देश और प्रदेश का पहला सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। रात में एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया। अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है।

Previous Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सेना की गाड़ी में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे आठ जवान

Next Post

अमेरिका में मनाई गई अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, जो बाइडेन और कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

Next Post
अमेरिका में मनाई गई अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, जो बाइडेन और कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

अमेरिका में मनाई गई अब तक की सबसे बड़ी दिवाली, जो बाइडेन और कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पॉक्सो केस में मंत्री पुत्र को झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत
  • रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, अदालत से मिली जमानत
  • ISIS का बड़ा आतंकी अबू बिलाल अल-मिनुकी ढेर, ट्रंप बोले- बेहद जटिल था मिशन
  • चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR
  • दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In