• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

March 19, 2022
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
ईशान किशन

ईशान किशन बने आईसीसी टी20 के नए नंबर-1 बल्लेबाज़, अभिषेक शर्मा से छीना शीर्ष स्थान

July 1, 2026
सुख-दुःख परिस्थितियों में नहीं, हमारी दृष्टि में है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

सुख-दुःख परिस्थितियों में नहीं, हमारी दृष्टि में है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

July 1, 2026
अनिल अंबानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कथित बैंकिंग घोटाले पर नोटिस जारी

अनिल अंबानी का AI मास्टरस्ट्रोक, रिलायंस पावर में जोरदार रैली

July 1, 2026
“मेरी खामोशी को हार मत समझना…”: राघव चड्ढा का पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला

डिजिटल बदनामी पर लगाम, राघव चड्ढा को कोर्ट से मिली राहत

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 19, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

File Photo

इस्‍लामाबाद:पाकिस्‍तान में विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद सियासत पूरे उफान पर है। आलम यह है कि सत्‍ता पक्ष के करीब दो दर्जन असंतुष्‍ट सांसद भी इमरान सरकार के खिलाफ वोटिंग कर सकते हैं। कुर्सी तक पहुंची आंच से बौखलाए पीएम इमरान खान परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे चुके हैं। यही वजह है कि सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए दो दर्जन बागी पीटीआइ सांसदों ने सिंध हाउस में डेरा डाल दिया है। वहीं इमरान समर्थकों ने भी सरकार के पक्ष में आवाज बुलंद की है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के के कुछ सदस्यों ने इमरान खान के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए शुक्रवार को इस्‍लामाबाद में सिंध हाउस पर धावा बोल दिया। पीटीआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिंध हाउस में घुसते हुए हुए असंतुष्ट सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीटीआई के इन असंतुष्ट सांसदों ने इमरान खान के खिलाफ मतदान करने की धमकी दी है। ऐसे में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा संचालित सिंध हाउस सियासी खींचतान का नया केंद्र बन गया है।

वहीं सत्‍ता को बचाने के लिए इमरान सरकार पूरी ताकत लगा रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर मतदान से पहले ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। इमरान खान की पार्टी असंतुष्ट सांसदों को वोटिंग से पहले अयोग्‍य घोषित करने की मांग करेगी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि सरकार ने अनुच्छेद 63-ए की व्याख्या के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है।

जियो टीवी के अनुसार फवाद चौधरी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से व्याख्या की मांग करेंगे कि पार्टी के सदस्य के वोट की स्थिति क्या होगी जो संगठन की नीति की अवहेलना करता है और कथित खरीद-फरोख्त में शामिल है। पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 63 (ए) के अनुसार किसी सांसद को दलबदल के आधार पर अयोग्य घोषित किया जा सकता है यदि वह संसदीय दल की ओर से जारी किसी निर्देश का उल्‍लंघन करते हुए सदन में मतदान से करने से परहेज करता है।

बता दें कि पाकिस्‍तान में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली का सत्र 21 मार्च को बुलाया जा सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर 28 मार्च को मतदान कराए जाने की संभावना है। इमरान खान को हटाने के लिए 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में विपक्ष को 272 वोटों की जरूरत है। सदन में पीटीआई के 155 सदस्य हैं। इमरान खान की सरकार के बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों की जरूरत है।

इमरान को कम से कम छह राजनीतिक दलों के 23 सदस्यों का समर्थन हासिल है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) की अगुआई वाले सत्ताधारी गठबंधन में भी दरार पैदा हो गई है। ऐसे में इमरान सरकार को बहुमत के आंकड़ा हासिल करने में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे घटनाक्रम पर सेना ने चुप्‍पी साध रखी है। वहीं इमरान खा ने 27 मार्च को जनाधार का प्रदर्शन करने के लिए एक बड़ी रैली बुला ली है।

Previous Post

सरकारी स्कूलों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने मिलेंगे 1-1 हजार रुपए

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी तो जिंपिंग ने बाइडन को ही दे डाली सलाह

Next Post
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी तो जिंपिंग ने बाइडन को ही दे डाली सलाह

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी तो जिंपिंग ने बाइडन को ही दे डाली सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
  • जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व
  • आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार
  • आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In