• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

जीएसटी चोरी के जरिए सरकार को चूना लगा रही थी दो कंपनियां

April 9, 2022
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

जीएसटी चोरी के जरिए सरकार को चूना लगा रही थी दो कंपनियां

कर उपायुक्त कार्यालय ने दर्ज कराई प्राथमिकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

धनबाद:फर्जी तथ्यों, इनपुट टैक्स क्रेडिट और ई-वे बिल जारी कर सरकार को चूना लगाने वाली दो कंपनियों के विरुद्ध गुरुवार को राज्य कर उपायुक्त नगरीय अंचल कार्यालय ने धनबाद और सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगरीय अंचल धनबाद की राज्य कर पदाधिकारी डॉ अफसाना खानम सिन्हा कोल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक नावाडीह निवासी सत्य नारायण सिन्हा और डे इंटरप्राइजेज के मालिक खरनागढ़ा स्टील गेट निवासी आनंद डे के खिलाफ सरायढेला थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी का दावा किया है। सिन्हा कोल ट्रेडिंग कंपनी और डे इंटरप्राइजेज के खिलाफ अनियमितताओं का पुलिंदा राज्य कर अधिकारी ने पुलिस को मुहैया कराया है। विभाग ने दोनों कंपनियों के मालिकों से पूछताछ कर उन्हें जवाब देने का नोटिस भी दिया, लेकिन दोनों कंपनियां तर्कसंगत जवाब नहीं दे पाईं।

सरायढेला थाना में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि डे इंटरप्राइजेज ने दिसंबर 2018 में 49 ई-वे बिल के माध्यम से 85 लाख 75 हजार 320 और जनवरी 2019 में 350 ई-वे बिल के माध्यम से 07 करोड़ 28 लाख 12 हजार 695 रुपए की कोयले की बिक्री दर्शायी है जबकि इस अवधि में करदेय व्यक्ति की ओर से कोई खरीद नहीं दर्शाई गई। राज्य कर विभाग का दावा है कि कंपनी ने बिना इनवार्ड सप्लाई के आउटवर्ड सप्लाई कर भारी कर अपवंचना की है। आरोप है कि कंपनी ने 01 करोड़ 36 लाख 37 हजार 395 रुपए की बिक्री छिपाई है। मजेदार बात तो यह है कि जब कंपनी के मालिक से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पासवर्ड उनके एकाउंटेंट झरिया निवासी रमेश कुमार यादव के पास रहता है, वही सारी जानकारी रखते हैं। लाखों-करोड़ों का व्यवसाय करने वाले आनंद डे के खाते में मात्र 20 रुपए का बैलेंस मिला।

धनबाद थाना में सिन्हा कोल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सत्य नारायण सिन्हा के विरुद्ध दर्ज मामले में राज्य कर विभाग ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने अगस्त 2018 से अक्तूबर 2018 तक इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप में 1.40 करोड़ रुपए का दावा किया, जबकि सिन्हा कोल ट्रेडिंग कंपनी को माल बेचने वाली विक्रेता कंपनी के ऑटो जनरेटेड जीएसटीआर 2 ए में आईटीसी की कोई राशि नहीं दिखी। कंपनी ने साजिश के तहत गलत जानकारी देकर 1.40 करोड़ रुपए का भुगतान/सामंजन का लाभ लिया। कंपनी ने जिस शर्मा इंटरप्राइजेज से माल की खरीदारी का दावा किया वह कंपनी जांच में अस्तित्व विहीन पाई गई। विभाग का दावा है कि सिन्हा कोल ट्रेडिंग कंपनी ने बिना माल की इनवार्ड सप्लाई प्राप्त किए फर्जी इनव्यास के आधार पर आईटीसी का लाभ लिया। विभाग ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर क्रेडिट लेजर में उपलब्ध आईटीसी की राशि 50 हजार 716 रुपए को ब्लॉक कर दिया। करदाता पर विभाग ने तीन करोड़ दो लाख 21 हजार 579 रुपए का बकाया का दावा किया है।

Previous Post

फ‍िर छलका इमरान का दर्द, आवाम से की सड़क पर उतरने की अपील

Next Post

हाईस्कूल शिक्षकों को अब प्लस टू में मिलेगा केवल 25 फीसदी आरक्षण

Next Post
बदले जाएंगे सदियों पुराने आपराधी कानून? सरकार ने आईपीसी

हाईस्कूल शिक्षकों को अब प्लस टू में मिलेगा केवल 25 फीसदी आरक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In