• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाकुंभ

यूपी कैबिनेट: महाकुंभ 2025 के लिए रोड शो को मंजूरी

November 23, 2024
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

एक रन से हारा भारत, आयरलैंड ने 2-0 से टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

June 28, 2026
भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर

June 28, 2026
विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

June 28, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना

June 28, 2026
सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

June 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

June 28, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान

June 28, 2026
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
मन की बात में गूंजी भारतीय एथलेटिक्स की सफलता, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक दौड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत

June 28, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

June 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

यूपी कैबिनेट: महाकुंभ 2025 के लिए रोड शो को मंजूरी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 23, 2024
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाकुंभ

Image Courtesy: Google

डेस्क:यूपी की योगी कैबिनेट ने महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए खजाना खोल दिया है। शुक्रवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 23 को मंजूरी मिल गई है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एके सिंह और सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की। बताया कि महाकुंभ के लिए देश के बड़े शहरों जैसे नई दिल्ली, गोवा, देहरादून, भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में रोड शो होगा। में रोडशो किया जाएगा। इसके अलावा विदेशों में नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस में रोड शो को भी मंजूरी दी गई है। रोडशो में महाकुंभ की विरासत से लोगों को परिचित कराया जाएगा। गृह विभाग का भी महाकुंभ से जुड़ा एक प्रस्ताव था। इसमें नए वाहन खरीदने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इसे भी मंत्री परिषद ने मंजूरी दे दी है। कुल 220 वाहन खरीदे जाएंगे। इनमें 200 बोलोरो, 20 बसें 27.48 करोड़ से खरीदी जाएंगी।

बैठक में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को लेकर भी फैसला हुआ है। इसे जीएसटी से बाहर कर वैट के दायरे में लाया गया है। इससे शराब बनाने की लागत कम होगी और सस्ती शराब मिल सकेगी। इसके साथ ही अभी तक जीएसटी की वजह से 50 फीसदी मिलने वाला फायदा 100 फीसदी हो जाएगा। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी और कॉरिडोर के तहत चित्रकूट में 620 करोड़ की लागत से सब स्टेशन व ट्रांसमिशन लाइन बनेगी। इसमें 33 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी।

मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में 4000 मेगावाट की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। चित्रकूट में 800 मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा। प्लांट के लिए 620 करोड़ की लागत से ट्रांसमिशन लाइन बनेगी।

नजूल भूमि का संशोधित प्रस्ताव भी कैबिनट में रखा गया था लेकिन इसे फिलहाल रोक लिया गया है। इससे पहले भी नजूल भूमि का प्रस्ताव योगी कैबिनेट एक बार पास करके विधानमंडल में भेज चुकी है। विधानसभा में तो प्रस्ताव पास हो गया था लेकिन विधानपरिषद से इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया था। कुछ संशोधनों के बाद दोबारा इसे कैबिनेट में लाया गया लेकिन पास नहीं हो सका है। विधानपरिषद में प्रस्ताव का विरोध खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कर दिया था।

इसके अलावा 9 विकास प्राधिकरणों को 20 साल के लिए 4064 करोड़ रुपए देने को भी मंजूरी मिली है। इन विकास प्राधिकरणों में सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, बांदा, मेरठ और खुर्जा शामिल हैं।

हर जिले में एक विश्वविद्यालय

यूपी में अब हर मंडल में विश्वविद्यालय हो गया है। फिलहाल 171 महाविद्यालय हैं। 71 महाविद्यालय नवनिर्मित या निर्माणाधीन हैं। इसमें से 17 संगठक महाविद्यालय के रूप में संचालित थे, जो विश्वविद्यालय से एफिलेटेड थे। अब इन 71 महाविद्यालयों को राजकीय विद्यालय के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। अगले 5 साल में हर जिले में एक विश्वविद्यालय होगा। इसके अलावा 71 प्राचार्य के पद, 1136 सहायक आचार्य, 639 क्लास-3 और 710 क्लास-4 के पद भी सृजित होंगे। बिजनौर में विवेक महाविद्यालय को प्राइवेट विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। यानी एक और विश्वविद्यालय प्रदेश को मिल गया है। टॉप-100 में यूपी के 3 विश्वविद्यालय आ चुके हैं।

नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा

नोएडा में 17.435 किलोमीटर की एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा। 394 करोड़ केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार देगी। यह परियोजना 2,960 करोड़ रुपए की है।

Previous Post

ऋषभ पंत की चोट पर साथी खिलाड़ियों की हंसी का किस्सा

Next Post

सलमान खान और एटली की ए6: पुनर्जन्म पर आधारित एक्शन ड्रामा

Next Post
सलमान खान

सलमान खान और एटली की ए6: पुनर्जन्म पर आधारित एक्शन ड्रामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक रन से हारा भारत, आयरलैंड ने 2-0 से टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
  • ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर
  • विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण
  • राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना
  • सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In