• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पतालों में हर माह 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा : आरटीआई

दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पतालों में हर माह 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा : आरटीआई

April 11, 2022
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग

June 30, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

“हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र

June 30, 2026
वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

June 30, 2026
मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 30, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन

June 30, 2026
ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

June 30, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, बैंक खातों को फ्रीज करने की याचिका पर तुरंत राहत नहीं

June 30, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह पर विपक्ष का हमला तेज, ओम बिरला को सौंपा नोटिस

June 30, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल अटका, मॉनसून सत्र में नहीं आएगी रिपोर्ट

June 30, 2026
आसाराम

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, फिलहाल जमानत देने से इनकार

June 30, 2026
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

June 30, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम के दौरान जहरीली कैप्सूल वितरण मामला: आरोपी के खिलाफ जांच तेज

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पतालों में हर माह 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा : आरटीआई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 11, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पतालों में हर माह 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा : आरटीआई

File Photo

नई दिल्ली:मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में केंद्र सरकार के अधीन आने वाले चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाएं प्रसव के बाद दम तोड़ देती हैं। इन अस्पतालों ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर अलग-अलग आवेदनों के जवाब में यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुचेता कृपलानी अस्पताल में जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच 1,281 महिलाओं की शिशु के जन्म के बाद मौत हो गई।

सबसे ज्यादा खराब हालात सफदरजंग अस्पताल की है, जहां बीते 81 महीने में हर माह औसतन 11 से ज्यादा महिलाओं ने प्रसव के बाद जान गंवा दी।

आरटीआई आवेदनों में पूछा गया था कि जनवरी 2015 से जुलाई 2021 के बीच इन अस्पतालों में कितने शिशुओं का जन्म हुआ, प्रसव के बाद कितनी महिलाओं ने दम तोड़ा और उनकी मौत की वजह क्या रही?

इसके जवाब में सफरदरजंग और सुचेता कृपलानी अस्पताल ने सितंबर 2021 तक की संख्या उपलब्ध कराई, जबकि बाकी दोनों अस्पतालों ने जुलाई 2021 तक के आंकड़े दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सितंबर 2021 के बीच उसके यहां 1.68 लाख से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ और 943 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा। हालांकि, उसने महिलाओं की मौत के कारण नहीं बताए।

जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद सबसे कम मातृ मृत्यु दर एम्स में रही और वहां जनवरी 2015 से जुलाई 2021 के बीच 29 महिलाओं की शिशु के जन्म के बाद जान गई। आरटीआई से हासिल जानकारी के मुताबिक, आरएमएल में इस अवधि में 59, जबकि सुचेता कृपलानी अस्पताल में 250 महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हुई।

सफदरजंग को छोड़ बाकी तीनों अस्पतालों ने बताया कि जानलेवा संक्रमण, अत्यधिक रक्तस्राव, सेप्टिक स्ट्रोक, दिल का दौरा पड़ना और सिजेरियन प्रसव के बाद आंत सहित अन्य अंगों की क्रिया प्रभावित होना महिलाओं की मौत की मुख्य वजह था। इसके साथ ही लिवर की बीमारी, फेफड़ों की धमनियों में खून के थक्के जमने, रक्त की गंभीर कमी होने, खून में संक्रमण, श्वास संबंधी दिक्कतें उभरने, गर्भाशय के फटने, टीबी और कोविड से उपजी जटिलताओं के चलते भी कई महिलाओं की जान गई।

भारत के महापंजीयक (कैग) की ओर से हाल ही में जारी विशेष बुलेटिन के मुताबिक, देश में मातृ मृत्यु अनुपात (एमएमआर) में 10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि 2017 से 2019 के बीच भारत में एमएमआर घटकर 103 पर पहुंच गया।

केंद्र सरकार मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना और जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) समेत कई अन्य योजनाएं चला रही है।

Previous Post

झारखंड पंचायत चुनावः बैलेट पेपर से होगा मतदान

Next Post

सपा सांसद रहमान बर्क का आरोप, समाजवादी पार्टी ने नहीं किया मुसलमानों के लिए काम

Next Post
सपा सांसद रहमान बर्क का आरोप, समाजवादी पार्टी ने नहीं किया मुसलमानों के लिए काम

सपा सांसद रहमान बर्क का आरोप, समाजवादी पार्टी ने नहीं किया मुसलमानों के लिए काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग
  • “हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र
  • वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान
  • मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In