पुदीना एक ऐसा नेचुरल हर्ब है जो हमारे शरीर को कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। पुदीने की पत्तियों की खुशबू लाजवाब होती है, जो तन-मन को तरों-ताजा कर देती है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और बी-कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को भी निखारती हैं। गर्मी ने भी अपनी असर दिखाना शुरू कर दिया है और ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चटनी, जूस या किसी भी रूप में पुदीना का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद – पुदीना त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में भी एक अचूक उपचार है। पुदीना में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स (Acne) से लड़ने में मदद करते हैं। पुदीने की ताजी पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।
मुंह की दुर्गंध करे दूर – पुदीना में मौजूद मेन्थॉल शरीर को ठंडक के साथ-साथ ताजगी भी देता है। अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की कुछ पत्तियों को चबा लें, बदबू चली जाएगी।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए – पुदीना की चाय आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में एक बेहतरीन टॉनिक की तरह काम करेगी। इसके लिए बिना दूध वाली चाय बनाएं और उसमें पुदीना की कुछ पत्तियां डाल लें।
उल्टी या घबराहट से भी मिलेगी राहत – गर्मी के कारण मन खराब होना, उल्टी जैसा आना, जी घबराना जैसी कई समस्याएं आम बात है। ऐसे में आप पुदीने का सेवन जरूर करें।
सिरदर्द से मिलेगी राहत – चिलचिलाती धूप के कारण अक्सर सिरदर्द हो जाता है। ऐसे में पुदीना का रस माथे पर लगाने से आपको सिरदर्द से राहत मिल सकती है। यह शरीर का तापमान कम कर सिरदर्द को दूर भगाता है।
लू से बचाए – गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस को पीकर बाहर निकलने से धूप लगने का डर भी कम रहता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
