नई दिल्ली:नए साल के पहले दिन रविवार को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। एक जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है और कीमतें स्थिर रखी गई हैं। बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं, हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में ढुलाई और अन्य कारणों से मामूली परिवर्तन हुआ है।
आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव मई 2022 में हुआ था। उस समय सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी।
बड़े महनगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
नोएडा, गुरुग्राम में आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
- जयपुर में पेट्रोल 109.39 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.33 रुपये और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर
सीएनजी के दाम
- नई दिल्ली – 79.56 रुपये प्रति किलो
- मुंबई – 89.50 रुपये प्रति किलो
- बेंगलुरु- 85.00 रुपये प्रति किलो
- मथुरा- 96.00 रुपये प्रति किलो
- हैदराबाद – 95.00 रुपये प्रति किलो
प्रतिदिन जारी होते हैं दाम
तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

