• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ED-CBI के डर से पाला बदलने वालों को तगड़ा झटका, 13 में से 9 चुनाव हारे

राष्ट्रीय खेल घोटाले की अब सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

April 12, 2022
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल

June 30, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम के दौरान जहरीली कैप्सूल वितरण मामला: आरोपी के खिलाफ जांच तेज

June 30, 2026
संसद के मानसून सत्र को लेकर खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक, विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे

संसद के मानसून सत्र को लेकर खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक, विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे

June 30, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

June 30, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

सोने के दामों में बड़ी गिरावट: 30 जून को कई शहरों में भाव फिसले

June 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

राष्ट्रीय खेल घोटाले की अब सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 12, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
ED-CBI के डर से पाला बदलने वालों को तगड़ा झटका, 13 में से 9 चुनाव हारे

File Photo

रांची:2011 में हुए 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की अब सीबीआई जांच होगी। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच कर रही एसीबी को  केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया।

चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने झारखंड सरकार और इस मामले से जुड़े सभी स्टेकहॉल्डरों को जांच में  सीबीआई को सहयोग करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान मेगा स्पोर्ट्स कांपलेक्स और खेल सामग्री की खरीद में 28.34 करोड़ का घोटाला किए जाने की शिकायत को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर की गयी थीं।

इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने .यह निर्देश दिया। मामले में एसीबी ने झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, तत्कालीन खेल निदेशक पीसी मिश्र समेत झारखंड ओलंपिक संघ के कई सदस्यों को आरोपी बनाते हुए  प्राथमिकी दर्ज की है।

अदालत ने राज्य सरकार को सीबीआई को सभी संसाधन और मामले से जुड़ी सभी फाइल उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकार की ओर से कमी की जाती है तथा किसी पक्ष द्वारा सहयोग नहीं किया जाए या बाधा पहुंचायी जाए, तो सीबीआई इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दे। अदालत इस पर आदेश पास करेगी। अदालत ने सीबीआई को इस बात की भी जांच करने का निर्देश दिया है कि एसीबी के किन अधिकारियों के चलते जांच में देरी हुई है।

12 साल में भी जांच पूरी नहीं कर सकी एसीबी
एसीबी इस मामले की जांच 12 साल में भी पूरा नहीं कर सकी। सुनवाई के दौरान अदालत को प्रार्थियों की ओर खेल उपकरण खरीदारी और मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने में हुए घोटाले का मुद्दा उठाया गया । अदालत को बताया कि मामले में एसीबी भेदभाव कर रहा है।

इस मामले में  कई वरीय पुलिस अधिकारी भी शामिल है, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई जांच नहीं की गई है। इनके खिलाफ पुलिस जांच कर भी नहीं सकती है इसलिए इस मामले को सीबीआई को सौंप जाना चाहिए।  घोटाले में दूसरे  राज्य के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान महाधिवक्ता की ओर से कहा गया कि मामले में पांच चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।  अन्य आरोपियों  को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।

एसीबी ने इन्हें बनाया है मुख्य आरोपी
झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष आरके आनंद, कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक, निदेशक पीसी मिश्रा,  महासचिव एसएम हासमी एचएल दास और  सुविमल मुखोपाध्याय।

इन पर आरोप तय
खेल घोटाले में एसीबी ने आरके आनंद, बंधु तिर्की, पीसी मिश्रा, एसएम हाशमी पर लगे आरोप एसीबी जांच में  सही पाए गए और सरकार की सहमति पर इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है।  फिलहाल इस मामले की सुनवाई एसीबी कोर्ट में चल रही है।  कुछ दिन पहले ही झारखंड हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने के आरके आनंद की अर्जी को खारिज भी कर दिया था।

Previous Post

राहुल गांधी से मिली पंजाब कांग्रेस की नई टीम, सिद्धू और चन्नी दिखे गायब

Next Post

हत्या के 3 मामलों में 9 को उम्रकैद, हाजीपुर न्यायालय ने सुनाई सजा

Next Post
अब जेल में बंद कैदी भी ले सकेंगे पर्सनल लोन, उद्धव सरकार ने शुरू की स्कीम

हत्या के 3 मामलों में 9 को उम्रकैद, हाजीपुर न्यायालय ने सुनाई सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, सचिन अहीर शिंदे की शिवसेना में शामिल
  • मुहर्रम के दौरान जहरीली कैप्सूल वितरण मामला: आरोपी के खिलाफ जांच तेज
  • संसद के मानसून सत्र को लेकर खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक, विपक्ष ने उठाए कई मुद्दे
  • एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम घोषित
  • सोने के दामों में बड़ी गिरावट: 30 जून को कई शहरों में भाव फिसले
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In