स्पोर्ट्स डेस्क:भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 218 रन की बढ़त बना ली है। शनिवार को मुकाबले का दूसरा दिन है।
तीसरे सेशन में खेलते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना नुकसान के 172 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी 150 रन से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी कर चुकी है। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे कर लिए हैं।
पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 67/7 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। टीम ने 37 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए।
विकेटकीपर एलेक्स कैरी अपने पहले दिन के स्कोर में 2 रन ही जोड़ सके और कुल 21 रन बनाए, जबकि नाथन लायन ने 5 रन का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
