• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली को आज नहीं मिलेगा महापौर, मारपीट और हाथापाई के बीच बिना मेयर चुने सदन स्थगित

दिल्ली को आज नहीं मिलेगा महापौर, मारपीट और हाथापाई के बीच बिना मेयर चुने सदन स्थगित

January 6, 2023
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली को आज नहीं मिलेगा महापौर, मारपीट और हाथापाई के बीच बिना मेयर चुने सदन स्थगित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 6, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली को आज नहीं मिलेगा महापौर, मारपीट और हाथापाई के बीच बिना मेयर चुने सदन स्थगित

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मेयर चुनाव के लिए हो रहे चुनाव के बीच आप और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई और मारपीट के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा है। अब आगामी सदन की तारीख को दिल्ली महापौर (Delhi Mayor) का चुनाव होगा, जिसकी तारीख उपराज्पाल विनय कुमार सक्सेना तय करेंगे।

बता दें कि चुनाव परिणा के करीब एक महीने बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली को मेयर मिलने वाला था। लेकिन मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने के कारण हंगामा शुरू हो गया। आप पार्षदों के विरोध करने पर भाजपा पार्षद भी सामने आ गए। इस कारण दोनों पार्टियों के पार्षदों में मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां भी फेंकी गईं, साथ ही मेजें तोड़ी गईं।

हंगामा रोकने के लिए सदन की कार्यवाही दो बार रोकी गई, लेकिन दोनों ओर से हंगामा चालू रहा। हंगामे के चलते सदन को स्थगित करना पड़ा। ऐसा दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मेयर चुनाव के दिन बिना मेयर चुनावे सदन स्थगित किया गया हो। अब एलजी सदन की अगली तारीख तय करेंगे और उस दिन दिल्ली का मेयर चुना जाएगा।

हंगामे के बीच इन चार मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

  • विनोद सहरावत
  • लक्ष्मण आर्य
  • मुकेश मान
  • सुनीत चौहान

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना
सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों में हुए हंगामे के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालों। उन्होंने कहा कि चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना। अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्यों डर रही है। आप नैतिक रूप से हार चुकी है। क्या उसे लगता है कि उसके पार्षद उसकी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

AAP पार्षद प्रवीन कुमार ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। चुने गए पार्षदों के बजाय मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाई जा रही है। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया।

सिविक सेंटर में बरपे हंगामे पर भाजपा और आप एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आप पार्षदों द्वारा हंगामा किया जा रहा है, क्योंकि नियमों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जब वो बहुमत में हैं, तो उन्हें किस बात का डर है। उन्होंने कहा कि आप के सांसद राज्यसभा में भी ऐसा ही करते हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में जीते पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ के साथ महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।

उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सत्या शर्मा को नामित किया है। इसके लिए सिविक सेंटर में चौथी मंजिल पर स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में मेज, कुर्सियों की साफ सफाई व पालिश संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है।

पिछले माह संपन्न हुए 250 सीटों वाले नगर निगम के चुनाव में 15 सालों के भाजपा के किले को आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत से ढहा दिया है। उसे जहां 134 सीटें मिली हैं, वहीं, भाजपा के खाते में 104 सीटें ही आई हैं, जबकि चुनाव बाद एक-एक निर्दलीय प्रत्याशियों ने आम आदमी पार्टी और भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जबकि स्थायी समिति के कुछ छह सदस्यों के लिए मतदान में से उसके दो सदस्य जीतने निश्चित हैं, लेकिन उसने तीसरे सदस्य पर भी दांव आजमाने के लिए तीसरा प्रत्याशी भी उतारा है।

चुनाव के लिए एमसीडी ने तीन अलग-अलग मतपेटी तैयार की हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मतपेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मतपेटी व स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मतपेटी निर्धारित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेराय को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उतारा है। इसी तरह आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी को स्थायी समिति सदस्य के लिए मैदान में उतारा है।

भाजपा ने महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। तीसरी बार पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के कंधों पर भाजपा को जीत दिलाने का दारोमदार है। वहीं, पार्टी ने उप महापौर के लिए कमल बागड़ी को उतारा है। तो कमलजीत सहरावत व गजेंद्र दराल समेत एक अन्य को स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए उतारा है।

Previous Post

सजा में शामिल नहीं होगी कैदी के पैरोल की अवधि: सुप्रीम कोर्ट

Next Post

संजय राउत पर फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी

Next Post
बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं, गोली मार दो पर झुकूंगा नहीं; ईडी के ऐक्शन पर भड़के संजय राउत

संजय राउत पर फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
  • ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In