• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पंजाब के नौकरशाहों से मीटिंग के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को बुलाया

पंजाब के नौकरशाहों से मीटिंग के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को बुलाया

April 12, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

पंजाब के नौकरशाहों से मीटिंग के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को बुलाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 12, 2022
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब के नौकरशाहों से मीटिंग के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को बुलाया

File Photo

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में सत्ता में आने पर हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया था। लेकिन पंजाब के लोगों को फिलहाल इसके लिए महीने भर का इंतजार करना होगा। 300 यूनिट मुफ्त बिजली की स्कीम पर फिलहाल विचार चल रहा है और इसके तौर-तरीकों को फाइनल टच देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को दिल्ली बुलाया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नौकरशाहों और संबंधित अधिकारियों से भी इस मसले पर बात की थी। इसके बाद अब मान को बुलाया गया है, जिससे माना जा रहा है कि स्कीम को लागू करने में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिसे दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने मीटिंग्स की हैं।

अरविंद केजरीवाल के दफ्तर से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली की स्कीम का जल्दी ही ऐलान किया जाएगा। इससे पहले आज दोपहर 3 बजे अरविंद केजरीवाल के घर पर भगवंत मान पहुंचने वाले हैं और दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। केजरीवाल के ऑफिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘पंजाब में आप की सरकार को बने हुए करीब एक महीना हो गया है। केजरीवाल इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि पंजाब के लोगों को जल्द ही मुफ्त बिजली का लाभ मिलना चाहिए और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। फिलहाल इस बात की चर्चा हो रही है कि इसका खर्च पंजाब का बिजली विभाग कैसे उठाएगा और कैसे इसके बेजा इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी।’

भगवंत मान ने 16 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। बता दें कि चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे, उनमें सबसे अहम मुफ्त बिजली का ही था। बीते साल जून में अरविंद केजरीवाल ने आप की पहली गारंटी देते हुए कहा था कि हम सत्ता में आते ही लोगों को मुफ्त बिजली देने का काम करेंगे। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है और अब इस वादे के पूरा होने का इंतजार लोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि सूबे की 117 सीटों में से आप को कुल 92 सीटों पर जीत मिली है, जो असाधारण बहुमत है।

गौरतलब है कि गरीबों के लिए पंजाब में पहले से ही मुफ्त बिजली की स्कीम चल रही है, जिसकी शुरुआत 2016 में कांग्रेस सरकार की ओर से की गई थी। फिलहाल पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग के लोगों और गरीबी रेखा से नीचे गुजारा करने वाले परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है।

Previous Post

द कश्मीर फाइल्स:सोनू निगम ने अभी तक नहीं देखी है ये फिल्म, बोले- मुझमें इसे देखने की हिम्मत नहीं है

Next Post

आम्रपाली के पूर्व डायरेक्टर की संपत्ति कुर्की में ईडी ने गलती मानी, सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील

Next Post
आम्रपाली के पूर्व डायरेक्टर की संपत्ति कुर्की में ईडी ने गलती मानी, सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील

आम्रपाली के पूर्व डायरेक्टर की संपत्ति कुर्की में ईडी ने गलती मानी, सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In