• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

January 13, 2023
यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

June 2, 2026
अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

June 2, 2026
खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

June 2, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

June 2, 2026
बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

June 2, 2026
भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

June 2, 2026
RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

June 2, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

June 2, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

June 2, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री

June 2, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 13, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीडि़त थे। गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया। इस दिग्गज नेता के निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा-पापा नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के बड़े वरिष्ठ नेता शरद यादव जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने काफ़ी संघर्ष किया। उनके निधन से भारतीय राजनीति की एक प्रभावी आवाज खामोश हो गई है।’

उन्होंने कहा, ‘शरद जी के साथ मेरा बड़ा लंबा और बेहद आत्मीय संबंध रहा है। स्वभाव से बेहद सरल और बेबाक़ शरदजी का निधन एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम् शांति।’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सिंगापुर से एक वीडियो संदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लालू यादव ने सिंगापुर में अपने अस्पताल के बिस्तर से कहा, “बड़े भाई शरद यादव की मौत की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ।” लालू यादव ने आगे कहा कि कई मौकों पर शरद यादव और मैं आपस में लड़े। लेकिन हमारी असहमति के कारण कभी कड़वाहट नहीं आई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं।’ उन्होंने कहा कि माता जी और भाई शांतनु से बात हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।

शरद यादव के निधन की सूचना पाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर, उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि शरद यादव जी समाजवाद के नेता होने के साथ-साथ विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे।

बता दें के राजनीतिक के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक रहे।

बता दें कि शरद यादव का जन्म एक जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही पूरी की थी। उन्होंने जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढ़ाई की थी।

Tags: 10 central minister odisha visit2021 वर्तमान में केंद्र मंत्री कौन हैcentral cabinet ministerscentral council of ministerscentral home ministercentral home minister amit shahcentral ministercentral minister bl varmacentral minister giriraj singhcentral minister kishan reddycentral minister l.murugancentral minister nirmala sitharamancentral minister odisha visitcentral minister purushottamcentral ministerscentral ministers of india 2022signing as central ministerउप मंत्रीकेंद्रीय मंत्रिमंडळकेंद्रीय मंत्रीकेंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबकेंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबेकेंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर लौटे bjp नेतानए केंद्रीय मंत्रीनया मोदी मंत्रिमंडल 2021पूर्व केंद्रीय मंत्रीप्रतिक्रियाब्रेकिंग न्यूज़ हिंदीमंत्रिपरिषद and मंत्रिमंडल में अंमंत्री पदराज्य मंत्रीवर्तमान में केंद्र मंत्री कौन हैवर्तमान में केंद्र मंत्री मंडल कौन हैश्री बागेश्वर धाम सरकारश्रीकांत शिंदे
Previous Post

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे संजय राउत

Next Post

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

Next Post
इन उपायों को करने से प्रसन्न होती हैं धन की देवी मां लक्ष्मी, हर मनोकामना होती है पूरी

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल
  • अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात
  • खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा
  • ‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
  • बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In