• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

पूर्व प्रेमिका से आरोपी ने की क्रूरता की हदें पार

February 6, 2023
नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दांव पर, कांग्रेस ने उद्धव से की सीट छोड़ने की अपील

उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास

April 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी

April 30, 2026
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

भंडारण संकट में फंसा ईरान: तेल रखने की जगह खत्म, जर्जर टैंकों का सहारा

April 30, 2026
ट्रंप पुतिन

पुतिन-ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर मंथन

April 30, 2026
टिकट विवाद और पार्टी विरोधी गतिविधि: कांग्रेस ने दो बड़े नेताओं पर कड़ा कदम उठाया

कांग्रेस का दक्षिणी उभार: केरल में सत्ता वापसी की मजबूत लहर

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

पूर्व प्रेमिका से आरोपी ने की क्रूरता की हदें पार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 6, 2023
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

मुंबई:प्यार के बाद तकरार और क्रूर व्यवहार न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है बल्कि अविश्वास की भावना भी पैदा करता है। ठीक ऐसा ही एक वाक्या आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से सामने आया। जहां पर 22 वर्षीय छात्र ने छात्रा के साथ क्रूरता से मारपीट की और दुष्कर्म किया। साथ ही नग्न तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। 21 वर्षीय पीड़िता ने यह आरोप अपने पूर्व प्रेमी पर लगाए हैं।

बता दें कि 22 वर्षीय आरोपी इम्तियाज चौधरी ने अंतर-धार्मिक संबंधों का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। ऐसे में आरोपी ने पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए मीरा रोड में मिलने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर मिलने से इनकार किया तो नग्न तस्वीरें और वीडियो को वायरल कर देगा।

क्रूरता की सारी हदें की पार

तारीख 29 जनवरी, जगह मीरा रोड के काशीमीरा में स्थित सत्यम पैलेस एंड लॉज, समय शाम के साढ़े 4 से लेकर साढ़े 6 बजे तक इम्तियाज ने पीड़िता के साथ ऐसी क्रूरता की। जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सत्यम पैलेस एंड लॉज में 2 घंटे तक पीड़िता के साथ क्रूरता होती रही और कोई भी इसे बचाने तक नहीं आया।

दरअसल, इम्तियाज ने पीड़िता को नग्न कर बूट पहनाए और उस पर लात-घूंसों की जमकर बैछार की। इतने में भी आरोपी रुका नहीं और नग्न शरीर पर बेल्ट बांधकर उसे फर्श पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया और अप्राकृतिक तौर पर दुष्कर्म किया।

आरोपी इतने में ही नहीं रुका, उसने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने फोन पर रिकॉर्ड किया और पीड़िता को धमकाया कि अगर इसके बारे में उसने किसी को कुछ भी बताया तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। बता दें कि आरोपी और पीड़िता ठाणे में रहते हैं और साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

काशीमीरा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने पीड़िता पर लात-घूसों की बौछार की और उसके पूरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद गुस्से में अपनी चमड़े की बेल्ट उतारकर बेरहमी से पीड़िता को पीटा। आरोपी इतने में ही नहीं रुका उसने पीड़िता को फर्श पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पर चिल्लाते हुए आरोपी ने कहा था कि थूक को चाटो ताकि मेरे फोन का जवाब न देने की गलती दोबारा न करो। अंत में आरोपी ने पीड़िता के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। एक सूत्र ने बताया कि भीषण यातना सहने के बाद किसी तरह पीड़िता ने आरोपी को खींचकर लॉज के बाहर निकाला और अपने घर लौट गई।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी सहेली को आपबीती सुनाई। जिसके बाद सहेली ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से 1 फरवरी को काशीमीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने मिड-डे को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंह संहिता (IPC) की धारा 376, 377, 354-बी, 323, 324 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में हमारी जांच चल रही है। हालांकि, आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया है और फरार है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कभी-कभी अपना फोन स्विच ऑन करता है और लगातार जगह बदल रहा है। हालांकि, वो इंटरनेट मीडिया पर एक्टिव है। हमारी एक टीम उसका पीछा कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

Previous Post

औद्योगिक क्लस्टरों में खुलेंगे कौशल विकास के प्रशिक्षण केंद्र

Next Post

आदित्य ठाकरे ने दी सीएम शिंदे को चुनौती, कहा- उनमें हिम्मत है तो मेरे खिलाफ वरली से लड़ें चुनाव

Next Post
आदित्य ठाकरे ने शिवसेना को दिया राम मंदिर का क्रेडिट, बोले- हमारे नारे से साफ हुआ रास्ता

आदित्य ठाकरे ने दी सीएम शिंदे को चुनौती, कहा- उनमें हिम्मत है तो मेरे खिलाफ वरली से लड़ें चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास
  • सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी
  • दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • 50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर
  • सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In