मुंबई:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी में तूफान सा आया हुआ है। उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी और उनके बीच झगड़ा सुलझने की बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही आए दिन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आलिया ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें और उनके बच्चों को नवाजुद्दीन के घर में जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने देर रात का एक वीडियो शेयर किया। वह बेटी और बेटे के साथ गेट के बाहर खड़ी हैं। उनकी बेटी रोती हुई दिख रही है। आलिया के इस वीडियो के बाद अब नवाजुद्दीन की ओर से उनके प्रवक्ता ने सफाई दी है।
नवाजुद्दीन ने आरोपों को बताया गलत
आलिया ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उनकी बेटी शोरा रोते हुए उनके पास आती हैं तो कभी वह गेट के बाहर खड़ी होकर घर की ओर देख रही होती हैं। वहीं आलिया ने बेटे को अपने पास पकड़ा हुआ है। उनका कहना है कि उन्हें बंगले में जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके पास पैसे नहीं हैं और समझ नहीं आ रहा है कि वो बच्चों को लेकर कहां जाए। वीडियो शेयर करने के बाद नवाजुद्दीन के प्रवक्ता ने इन आरोपों को गलत बताया है।
आरोपों पर क्या बोले नवाज
प्रवक्ता ने कहा कि नवाजुद्दीन ने पहली ही संपत्ति अपनी मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी के नाम कर दी है। उनके पास फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी मां के केयरटेकर ने कहा कि बच्चे बंगले में आ सकते है लेकिन आलिया को प्रवेश की अनुमति नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि नवाजुद्दीन ने पहले ही मुंबई में आलिया के लिए एक फ्लैट खरीदकर दिया था जिसे उन्होंने (आलिया) फिलहाल किराए पर दे रखा है।
नवाजुद्दीन को बताया छोटी सोच वाला
इससे पहले आलिया ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा,’ मेरी बेटी को यकीन नहीं हो रहा था कि उसका पिता उसके साथ ऐसा कर सकता है। वह सड़क पर रो रही थी। शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले गया.. यह छोटी मानसिकता और यह क्रूरता। उसकी प्लानिंग है कि मुझे और मेरे बच्चों को घर से बाहर फेंक दे जिससे हम सड़क पर आ जाएं। यह आदमी नवाजुद्दीन सिद्दीकी कितना छोटा है।‘











मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

