नई दिल्ली:सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को भी पेट्रोल- डीजल की कीमत में राहत जारी है। पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रही है।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल में 92.76 रुपये है। मुंबई मे एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 1.08 डॉलर या 1.27 प्रतिशत तेजी के साथ 85.83 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.52 डॉलर या 1.94 प्रतिशत बढ़कर 79.68 डॉलर प्रति बैरल है।
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल के दामों के आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई को लागत को शामिल जाता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

