• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी बोले, दुनिया में सबसे बड़ा है हमारा टीकाकरण कार्यक्रम

मोदी राज में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, लेकिन बनी हुई है ये समस्या

March 6, 2023
भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

May 6, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’

May 6, 2026
जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

May 6, 2026
अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

May 6, 2026
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

May 6, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर

May 6, 2026
उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

May 6, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

मुस्लिम राजनीति को लेकर ओवैसी की बड़ी अपील, सियासत गरमाई

May 6, 2026
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

May 6, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया

May 6, 2026
ट्रंप

ट्रंप का बयान: हॉर्मुज़ में फंसे जहाजों की मदद के लिए ऑपरेशन रोका गया

May 6, 2026
रुबियो ने जयशंकर और पाक नेताओं से की बात, शांति स्थापना पर दिया ज़ोर

ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामक कार्रवाई समाप्त, कूटनीति की ओर बढ़ा वॉशिंगटन

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मोदी राज में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, लेकिन बनी हुई है ये समस्या

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2023
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी बोले, दुनिया में सबसे बड़ा है हमारा टीकाकरण कार्यक्रम

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2014-15 में सत्ता में आने के बाद से वर्तमान मूल्य पर देश की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) दोगुनी होकर 1,72,000 रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि आय का असमान वितरण एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के मुताबिक मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (Net National Income) वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपये रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के 86,647 रुपये से करीब 99 फीसदी अधिक है।

वहीं, वास्तविक मूल्य (स्थिर दाम) पर देश की प्रति व्यक्ति आय इस दौरान करीब 35 फीसदी बढ़ी है। वर्ष 2014-15 में यह 72,805 रुपये थी जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 98,118 रुपये रहने का अनुमान है।

क्या है एक्सपर्ट की राय

जानी-मानी अर्थशास्त्री जयती घोष ने मौजूदा मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय दोगुना होने के बारे में कहा, ”देश की जीडीपी को मौजूदा मूल्यों पर देखा जा रहा है, लेकिन यदि इस दौरान की महांगई दर पर भी गौर करेंगे तो पाएंगे कि यह वृद्धि बहुत कम है।” इसके साथ ही उन्होंने आय के वितरण को अहम बताते हुए कहा, ”ज्यादातर वृद्धि आबादी के शीर्ष दस फीसदी लोगों के खाते में गई है। इसके विपरीत औसत वेतन घट रहा है और वास्तविक संदर्भ में तो संभवत: यह और भी कम हो गया है।”

एनएसओ के मुताबिक कोविड काल के दौरान प्रति व्यक्ति आय वास्तविक और मौजूदा दोनों ही मूल्यों के लिहाज से गिरी थी। हालांकि वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान इसमें वृद्धि देखी गई। आर्थिक शोध संस्थान एनआईपीएफपी के पूर्व निदेशक पिनाकी चक्रवर्ती ने विश्व विकास संकेतकों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के दौरान वास्तविक मूल्यों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय 5.6 फीसदी प्रति वर्ष बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ”यह वृद्धि उल्लेखनीय है। हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक गतिशीलता से संबंधित परिणामों में सुधार देखने को मिला है। हम पुनर्वितरण की उपयुक्त नीतियों के साथ यदि प्रति व्यक्ति आय में सालाना पांच से छह फीसदी की दर को कायम रख पाते हैं तो यह रफ्तार बनी रहेगी। देश में इस वृद्धि में असमानता पर भी हमें ध्यान देना होगा। संतुलित क्षेत्रीय विकास उच्च वृद्धि की रफ्तार  बढ़ाने में प्रेरक हो सकता है।”

इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में निदेशक नागेश कुमार ने कहा कि वास्तविक मूल्यों पर देश की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है और यह बढ़ती समृद्धि के रूप में नजर भी आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है कि प्रति व्यक्ति आय भारतीयों की औसत आय है। औसत आय अक्सर बढ़ती असमानताओं को छिपाती है। ऊपरी स्तर पर आय का संकेंद्रण होने का मतलब है कि आय के निचले स्तर पर मौजूद लोगों के लिए बड़ा बदलाव नहीं आया है।”

Previous Post

‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ के बेहद करीब पहुंचा भारत, रघुराम राजन बोले- यह डराने वाली बात

Next Post

जीडीपी में 23 लाख करोड़ का योगदान देती हैं गृहणियां, एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में दी गई जानकारी

Next Post
वर्ल्ड बैंक के बाद अब UBS ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाकर किया 7%

जीडीपी में 23 लाख करोड़ का योगदान देती हैं गृहणियां, एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में दी गई जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी
  • राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’
  • जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका
  • अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में
  • भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In