• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वर्ल्ड बैंक के बाद अब UBS ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाकर किया 7%

जीडीपी में 23 लाख करोड़ का योगदान देती हैं गृहणियां, एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में दी गई जानकारी

March 6, 2023
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

May 6, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया

May 6, 2026
ट्रंप

ट्रंप का बयान: हॉर्मुज़ में फंसे जहाजों की मदद के लिए ऑपरेशन रोका गया

May 6, 2026
रुबियो ने जयशंकर और पाक नेताओं से की बात, शांति स्थापना पर दिया ज़ोर

ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामक कार्रवाई समाप्त, कूटनीति की ओर बढ़ा वॉशिंगटन

May 6, 2026
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

May 6, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने की तैयारी, एआईएफएफ ने शुरू की देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया

May 6, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

‘राजा शिवाजी’ के लिए बड़े सितारों ने छोड़ी फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

May 6, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

सम्मान या असहजता? अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नहीं पसंद पैर छूना

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जीडीपी में 23 लाख करोड़ का योगदान देती हैं गृहणियां, एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में दी गई जानकारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2023
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
वर्ल्ड बैंक के बाद अब UBS ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाकर किया 7%

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली: अमूमन माना जाता है कि घरों में रहकर खाना पकाने से लेकर बच्चों की देखभाल करने वाली गृहणियां अर्थव्यवस्था में कोई योगदान नहीं देती हैं, लेकिन असलियत में ऐसा नहीं है। यह घरेलू महिलाएं भी जीडीपी में अपना योगदान देती हैं। उनका योगदान थोड़ा-बहुत नहीं, बल्कि सालाना 22.7 लाख करोड़ रुपये का है, जो देश की कुल जीडीपी का 7.5 प्रतिशत होता है।

क्या कहती है एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट

एसबीआइ इकोरैप की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बड़ी बात है कि इस योगदान में ग्रामीण महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक है। एसबीआइ ने इकोरैप रिपोर्ट तैयार करने में सरकार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के आंकड़ों को अपना आधार बनाया है। आंकड़ों के अनुसार, अवैतनिक रूप से काम करने वाली घरेलू महिलाएं रोजाना 7.2 घंटे घरों में काम करती है। इनमें घर के विभिन्न कामकाज के साथ परिवार के सदस्यों की देखभाल भी शामिल हैं।

18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को रिपोर्ट में किया गया शामिल

रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में शहरी इलाके में 18-60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 13.2 करोड़ तो ग्रामीण इलाके में 28.7 करोड़ बताई गई है। शहरी इलाके में 13.2 करोड़ में से चार करोड़ महिलाएं वेतन लेकर काम करती है। वहीं, ग्रामीण इलाके की 28.7 करोड़ महिलाओं में से सिर्फ 1.4 करोड़ महिलाएं वेतनभोगी है। इस प्रकार अवैतनिक रूप से काम करने वाली महिलाओं की संख्या ग्रामीण इलाके में 27.3 करोड़ तो शहरी इलाके में 9.3 करोड़ है।

शहरी महिलाओं को प्रतिमाह 8,000 रुपये का वेतन

इकोरैप रिपोर्ट में अवैतनिक रूप से घरों में काम करने वाली ग्रामीण महिलाओं को रोजाना आठ घंटे काम के बदले प्रतिमाह 5,000 रुपये और शहरी महिलाओं को प्रतिमाह 8,000 रुपये का वेतन माना है। इस हिसाब से ग्रामीण इलाके में अवैतनिक रूप से काम करने वाली महिलाएं जीडीपी में 14.7 लाख करोड़ तो शहरी इलाके की घरेलू महिलाएं आठ लाख करोड़ रुपये का योगदान दे रही हैं।

श्रम बाजार में महिलाओं का योगदान

एसबीआइ समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष के अनुसार, अवैतनिक रूप से होने वाले घरों का कामकाज सार्थक उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो घरों से लेकर अर्थव्यवस्था तक में अपना योगदान देते हैं। लेकिन इन घरेलू कामकाज को आर्थिक गतिविधियों के साथ आर्थिक नीतियों से भी बाहर रखा जाता है। श्रम बाजार में महिलाओं के योगदान को समझने के लिए उनके अवैतनिक काम की प्रकृति को समझना आवश्यक है जिसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर होता है।

Previous Post

मोदी राज में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, लेकिन बनी हुई है ये समस्या

Next Post

तमिलनाडु हिंसा पर तेजस्वी बोले- बिहारियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे, एक की गलती का दोष पूरे राज्य को नहीं

Next Post
तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रपति भवन में ‘मूर्ति’ नहीं चाहिए

तमिलनाडु हिंसा पर तेजस्वी बोले- बिहारियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे, एक की गलती का दोष पूरे राज्य को नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप
  • तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया
  • ट्रंप का बयान: हॉर्मुज़ में फंसे जहाजों की मदद के लिए ऑपरेशन रोका गया
  • ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामक कार्रवाई समाप्त, कूटनीति की ओर बढ़ा वॉशिंगटन
  • भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In