• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

April 19, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

चीन भी मोड़ रहा मुंह; मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 19, 2022
in देश, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

नई दिल्ली :  यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने दोस्त भारत से मदद की गुहार लगाई है। रूस ने भारत से अपील की है कि वह उसे ज्यादा से ज्यादा मेडिकल उपकरणों की सप्लाई करे। यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए बैन और जहाजों की आवाजाही बाधित होने के चलते रूस में मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी पैदा हो गई है। रूस अपनी जरूरत के मेडिकल उपकरणों का ज्यादातर हिस्सा यूरोप और चीन से आयात करता रहा है। लेकिन प्रतिबंधों के चलते रूस ने सप्लाई रोक दी है, जबकि चीन भी एक्सपोर्ट करने से बच रहा है। ऐसी स्थिति में चीन ने अपने सदाबहार दोस्त भारत से मदद मांगी है।

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के फोरम कॉर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि भारत और रूस की कंपनियां इस बारे में बात करेंगी कि कैसे मेडिकल उपकरणों की सप्लाई में इजाफा किया जाए। इस संबंध में 22 अप्रैल को वर्चुअल मीटिंग होगी। भारत और रूस के बीच संबंधों को प्रमोट करने वाले ग्रुप बिजनेस रसिया ने इस बात की पुष्टि की है। भारत की ओर से रूस को एक्सपोर्ट में इजाफा किए जाने पर विचार किया जा रहा है। दोनों देश लोकल करेंसी में डील को लेकर भी बात कर रहे हैं। शीत युद्ध के दौरान भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लोकल करेंसी के जरिए ही हुआ था। एक बार फिर से उसी सिस्टम को एक्टिव करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अमेरिकी के ऐतराज पर भारत ने दिया है करारा जवाब

बता दें कि अमेरिका की ओर से रूस से सस्ता तेल खरीदने पर भारत की कई बार आलोचना की गई है। अमेरिका ने कई बार भारत से यूक्रेन युद्ध में रूस का साथ न देने की अपील की है। हालांकि भारत ने ऐतिहासिक संबंधों और तटस्थता का हवाला देते हुए रूस की आलोचना करने से इनकार किया है। तेल की खरीद पर आपत्ति जताने से जुड़े एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पिछले दिनों जवाब देते हुए कहा था कि भारत जितना तेल रूस से एक महीने में खरीदता है, उतना तो वह यूरोप उससे एक दोपहर में ही खरीद लेता है।

भारत के लिए मौका, रूस को एक्सपोर्ट में हो सकता है 10 गुना इजाफा

फिलहाल भारत यूक्रेन युद्ध को कारोबारी लिहाज से अपने लिए एक अच्छे मौके के तौर पर देख रहा है। एक तरफ रूस से वह सस्ता तेल खरीद रहा है तो वहीं रूसी बाजार में एक्सपोर्ट बढ़ाकर कारोबारी बढ़त हासिल करने की भी कोशिश है। राजीव नाथ ने कहा कि रूस को भारत का निर्यात इस साल 2 अरब डॉलर होने की उम्मीद है, जो बीते सालों के मुकाबले 10 गुना तक ज्यादा होगा।

Previous Post

साधन से सुविधा और साधना से मिलती है शांति: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

Next Post

सुनील जाखड़ का अक्खड़ रवैया, नहीं दिया कांग्रेस के नोटिस का जवाब, कहा- जो करना है कर लो

Next Post
सुनील जाखड़ का अक्खड़ रवैया, नहीं दिया कांग्रेस के नोटिस का जवाब, कहा- जो करना है कर लो

सुनील जाखड़ का अक्खड़ रवैया, नहीं दिया कांग्रेस के नोटिस का जवाब, कहा- जो करना है कर लो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In