• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
साधन से सुविधा और साधना से मिलती है शांति: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

साधन से सुविधा और साधना से मिलती है शांति: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

April 19, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

साधन से सुविधा और साधना से मिलती है शांति: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

-11 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री पहुंचे जिगसाना ताल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 19, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
साधन से सुविधा और साधना से मिलती है शांति: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

जिगसाना ताल, चूरु (राजस्थान):  राजस्थान की झुलसा देने वाली गर्मी में भी जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी जन-जन अपनी अमृतवाणी से अभिसिंचन प्रदान कर उनके मानस को तृप्त कर रहे हैं। मंगलवार को आचार्यश्री ददरेवा से गतिमान हुए। सूर्योदय के कुछ समय बाद ही सूर्य की किरणों ने धरती को तवे की तरह गर्म करने लगीं। ऐसे में मानव-मानव का कल्याण करने वाले मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी अपने गंतव्य की गतिमान थे। रास्ते में आने वाले अनेक गांव के ग्रामीणों को आचार्यश्री के दर्शन और पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य सहज प्राप्त हो गया।

लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री जब जिगसाना ताल के निकट पधारे तो अलमला ग्राम पंचायत के सरपंच श्री धर्मवीर सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों के साथ आचार्यश्री का हार्दिक स्वागत किया। आचार्यश्री उन लोगों के समक्ष कुछ समय विराजमान होकर लोगों को पावन प्रेरणा प्रदान कीं। तदुपरान्त आचार्यश्री जिगसाना ताल स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे। जहां उपस्थित श्रद्धालुओं, ग्रामीणों तथा विद्यालय प्रबन्धन से जुड़े लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान आचार्यश्री ने उपस्थित जनता को अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि भौतिकता के क्षेत्र में चक्रवर्ती से बड़ा कोई नहीं होता और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में तीर्थंकर से बड़ा कोई नहीं होता। जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ ने एक ही जन्म में चक्रवर्ती भी बने और तीर्थंकर नाम गोत्र भी प्राप्त कर लिया। ऐसा बहुत विरल प्रसंग ही होता है। सभी तीर्थंकरों का आधार शांति ही होता है। 84 लाख जीव योनियों में मानव जीवन को दुर्लभ माना गया है। मानव जीवन में सभी शांति प्राप्ति की कामना करते हैं। साधु-संत का जीवन तो शांतिमय ही होता है। जो शांत नहीं होता, वह संत नहीं होता। आदमी स्वयं भी शांति में रहे और दूसरों की भी शांति में बाधक न बने, ऐसा प्रयास होना चाहिए। वह चाहे पशु हो, पक्षी हो अथवा कोई अन्य जीव मात्र ही क्यों न हो, आदमी को किसी की भी शांति को भंग करने का कोई अधिकार नहीं है।

गुस्सा, लोभ और भय के कारण अशांति होती है। इनको कम करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी के पास तमाम भौतिक साधन सुलभ हो जाएं, किन्तु उसे शांति नहीं मिल सकती। भौतिक साधनों से सुविधा और साधना से शांति की प्राप्ति होती है। शांति प्राप्ति के लिए आदमी को साधना की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने जिगसाना ताल आगमन के संदर्भ में कहा कि आज हमारा इस विद्यालय में आना हुआ है। यहां विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाएं तो उनका जीवन सार्थक हो सकता है।

आचार्यश्री के आगमन से हर्षित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री किशनसिंह राठौड़, शिक्षक श्री वीर बहादुर सिंह और ग्राम पंचायत अलमला के सरपंच श्री धर्मवीर सिंह राठौड़ ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति अर्पित कर आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। तेरापंथ कन्या मण्डल-तारानगर, तेरापंथ युवक परिषद-तारानगर, श्रीमती दीपिका छल्लाणी व श्रीमती ज्योति बरमेचा ने पृथक्-पृथक् गीत के माध्यम से अपने आराध्य के श्रीचरणों की अभिवंदना की।

Previous Post

अबू सलेम पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, पुर्तगाल को दिए अंडरटेकिंग को बाध्य

Next Post

पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

Next Post
पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

पश्चिम के दिए दर्द की दोस्त भारत से दवा मांग रहा रूस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In