• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंदू इलाके में जमीन दी तो मस्जिद गिरा देंगे, दक्षिणपंथी संगठन की धमकी

हिंदू इलाके में जमीन दी तो मस्जिद गिरा देंगे, दक्षिणपंथी संगठन की धमकी

June 18, 2023
ममता बनर्जी

एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

April 30, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी

April 30, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

April 30, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को प्रस्तुत किए परिचय पत्र, बने चीन में भारत के नए राजदूत

April 30, 2026
“भारतीय क्रिकेट की जीत की लय जारी रहेगी” : रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं, करियर के शानदार आंकड़ों का किया जिक्र

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

हिंदू इलाके में जमीन दी तो मस्जिद गिरा देंगे, दक्षिणपंथी संगठन की धमकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंदू इलाके में जमीन दी तो मस्जिद गिरा देंगे, दक्षिणपंथी संगठन की धमकी

मुंबई। दक्षिणपंथी संगठन सकल हिंदू समाज (एसएचएस) ने सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (CIDCO) द्वारा मुंबई के उल्वे इलाके में मस्जिद के लिए प्लॉट के आवंटन का विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने और मस्जिद को ध्वस्त करने की धमकी दी है। उन्होंने सिडको कार्यालय में प्रदर्शन किया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। इलाके की दुकानों के शटर भी गिरा दिए।

एसएचएस के सदस्य राजेंद्र पाटिल ने कहा, ”उल्वे में हिंदू बहुसंख्यक हैं। मुश्किल से कुछ मुसलमान हैं। हम यहां मस्जिद की अनुमति नहीं दे सकते हैं। हमें हर दो घंटे में लाउडस्पीकर से उनकी अजान क्यों सुननी चाहिए? हिंदू जाग गए हैं और इसलिए हम सभी आज मस्जिद की साजिश का विरोध करने के लिए एकजुट हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि सिडको की साजिश मुस्लिम समुदाय के प्रति तुष्टिकरण की नीति है। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ”अगर विधायक महेश बाल्दी मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं तो वह उरण में एक मस्जिद का निर्माण कर सकते हैं। हम भूखंड के आवंटन का समर्थन करने की उनकी कार्रवाई की निंदा करते हैं।”

पाटिल ने कहा, ”हमने इस प्लॉट की पेशकश के खिलाफ अदालत में एक रिट याचिका दायर की है। मस्जिद का निर्माण न हो इसके लिए हम किसी भी हद तक जाएंगे। हम कानून भी हाथ में ले सकते हैं। सिडको को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह अभी केवल एक ट्रेलर है। अगर यह आवंटन रद्द नहीं करता है तो हम मस्जिद को गिरा देंगे।”

सिडको ने कथित तौर पर किसी भी स्थानीय परियोजना-प्रभावित व्यक्तियों (PAP) ट्रस्ट को मस्जिद के लिए पट्टे पर सेक्टर 19 में एक भूखंड की पेशकश की है। उरण के निर्दलीय विधायक बाल्दी ने हाल ही में सिडको के साथ एक बैठक में मुस्लिमों के लिए भूखंड जारी करने के लिए कहा था। हालांकि, बाल्दी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विरोध में भाग लेने वाले भाजपा नेता नरेंद्र पाटिल ने दावा किया कि उल्वे में बड़े पैमाने पर ‘लैंड जिहाद’ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व उस क्षेत्र में अपना धर्म फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हिंदू बहुल्य इस इलाके में किसी अन्य समुदाय के लिए भूखंड आवंटित करने का कोई मतलब नहीं है। लैंड वहां दिया जा सकता है जहां वह समुदाय बहुसंख्यक है। राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सिडको को इस विरोध को गंभीरता से लेना चाहिए और अपना आदेश वापस लेना चाहिए।”

प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिडको के अधिकारियों से मुलाकात की और मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्लॉट प्रस्ताव के विरोध पर सिडको ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Previous Post

‘समझ नहीं आ रहा मेकर्स ने क्या सोचा…’, आदिपुरुष पर बिफरे अरुण गोविल

Next Post

दिल्ली-मुंबई रूट पर कई ट्रेनें रद्द, समय भी बदला गया;रेलवे ने बताई वजह

Next Post
दिल्ली-मुंबई रूट पर कई ट्रेनें रद्द, समय भी बदला गया;रेलवे ने बताई वजह

दिल्ली-मुंबई रूट पर कई ट्रेनें रद्द, समय भी बदला गया;रेलवे ने बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार
  • एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी
  • पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
  • सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान
  • वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In