• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड में भेजा गया

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

July 3, 2023
चुनावी आहट के बीच ममता का दांव, बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह

पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल

May 9, 2026
प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण

प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण

May 9, 2026
भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण

भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण

May 9, 2026
भारतीय जहाज पर हमला: हॉर्मुज़ में हिंसा, एक नाविक की मौत, पाँच घायल

भारतीय जहाज पर हमला: हॉर्मुज़ में हिंसा, एक नाविक की मौत, पाँच घायल

May 9, 2026
वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण

वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण

May 9, 2026
अग्नि-5 का परीक्षण सफल, आसमान में रोशनी की लकीर से मची हलचल

अग्नि-5 का परीक्षण सफल, आसमान में रोशनी की लकीर से मची हलचल

May 9, 2026
यूएई की सख्ती से हड़कंप, हजारों पाकिस्तानी कामगारों पर गिरी गाज

यूएई की सख्ती से हड़कंप, हजारों पाकिस्तानी कामगारों पर गिरी गाज

May 9, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया का बड़ा फैसला: छंटनी नहीं, वेतन वृद्धि फिलहाल स्थगित

May 9, 2026
चुन-चुनकर मैच खेलने का आरोप, जायसवाल को मुंबई रणजी टीम में नहीं मिली जगह

डोप टेस्ट विवाद में यशस्वी जायसवाल, एनएडीए ने भेजा नोटिस

May 9, 2026
अमेरिका ने वेनेजुएला से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम हटाया, परमाणु सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि

अमेरिका ने वेनेजुएला से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम हटाया, परमाणु सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि

May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

May 9, 2026
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

टीएमसी का सख्त कदम, भाजपा की तारीफ पर 5 नेताओं को कारण बताओ नोटिस

May 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
1
मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड में भेजा गया

File Photo

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने चर्चित शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को राहत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुनाया है। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि वो इस स्टेज पर पर जमानत के योग्य नहीं है। अदालत सिसोदिया के अलावा उद्योगपति अभिषेक बोइनपल्ली, बेनॉय बाबू और विजय नायर की याचिकाओं पर भी फैसला सुनाया है। अदालत ने इनकी भी याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन के मामले में ये सभी सह-आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की याचिका खारिज करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में  प्रभावशाली पद पर रहे हैं, ज़मानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने विजय नायर, बिजनेसमैन अभिषेक बोनिपल्ली, बिनॉय बाबू की ज़मानत अर्जी भी खारिज कर दी।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति लागू की थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे वापस ले लिया गया था। सिसोदिया को घोटाले में कथित भूमिका के लिए सबसे पहले 26 फरवरी को सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने गिरफ्तार किया था और वह तब से हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय सीबीआई वाले मामले में 30 मई को उन्हें जमानत देने से इनकार कर चुका है। उन्हें ईडी ने नौ मार्च को गिरफ्तार किया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं। उच्च न्यायालय ने दो जून को सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। सिसोदिया ने ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित अपनी पत्नी के बिगड़ते स्वास्थ्य सहित विभिन्न आधारों पर जमानत मांगी थी। हालांकि, ईडी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत याचिका का विरोध किया है।

समीर महेंद्रू के खिलाफ ED की याचिका खारिज

शराब घोटाले से ही संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग से ही जुड़े एक अन्य मामले में शराब व्यवसायी समीर महेंद्रू को दी गयी छह सप्ताह की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू से कहा कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करेगी। राजू ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश ‘चौंकाने वाला’ और गलत तथ्यों पर आधारित है तथा इसे एक मिसाल के रूप में नहीं माना जा सकता। पीठ ने कहा, ”क्षमा करें, छह सप्ताह की जमानत के लिए हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। यह अवधि अगले 10-15 दिनों में अपने आप समाप्त हो जाएगी।”उच्च न्यायालय ने 12 जून को धन शोधन मामले में महेंद्रू को चिकित्सा आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

Previous Post

विपक्षी एकता की मीटिंग की अब नई तारीख, कांग्रेस कर रही इस बार मेजबानी; जगह भी बताई

Next Post

कल्पवृक्ष है तेरापंथ धर्मसंघ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
कल्पवृक्ष है तेरापंथ धर्मसंघ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कल्पवृक्ष है तेरापंथ धर्मसंघ : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Comments 1

  1. G. C. says:
    3 years ago

    सही है l मनीष सिसोदिया गवाहों को प्रभावित कर सकते है, यदि उन्हें ज़मानत मिल जाती है तो l
    कुश्ती खिलाड़ी के आरोप वाले व्यक्ती, खुले में घूम कर भी गवाहों को प्रभावित नहीं कर रहे है l
    क्योंकि वे सच्चे देशभक्त है l

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल: नए राजनीतिक समीकरणों के बीच ममता बनर्जी की बड़ी राजनीतिक पहल
  • प्रियंकर और प्रियवादी बने : आचार्य श्री महाश्रमण
  • भारत की रक्षा क्षमता को नई ऊँचाई, एमआईआरवी तकनीक का सफल परीक्षण
  • भारतीय जहाज पर हमला: हॉर्मुज़ में हिंसा, एक नाविक की मौत, पाँच घायल
  • वीसीके के समर्थन से टीवीके को बहुमत, तमिलनाडु में बदले सत्ता समीकरण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In