नई दिल्ली:‘पठान’ के बाद शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि फिल्म 7 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर से जुड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। लेकिन, एक ट्विस्ट के साथ। आइए जानते हैं इस ट्विस्ट के बारे में।
ये है ट्विस्ट
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘जवान’ के मेकर्स नौ दिन बाद फिल्म का ट्रेलर जारी करेंगे। ये ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 (Mission: Impossible- Dead Rocking Part One) के साथ 12 जुलाई के दिन थिएटर्स में जारी किया जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद, यह ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज होगा। बता दें, ‘जवान’ में शाहरुख पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। वह फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस करते दिखाई देंगे।
जवान की स्टार कास्ट
इस एक्शन एडवेंचर फिल्म में शाहरुख खान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। याद दिला दें, ‘जवान’ पहले 2 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, किन्ही कारणों से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया था।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत


अति सुन्दर आकर्षक हार्दिक शुभकामनाएं।