नई दिल्ली:इंग्लैंड की टीम के फैंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अलग उत्साह के साथ नजर आते हैं। यही कारण है कि जॉनी बेयरेस्टो के रन आउट का एक विवादास्पद फैसला इंग्लैंड के खिलाफ गया तो उन्होंने पूरे स्टेडियम में शोर थमने नहीं दिया। इतना ही नहीं, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ी मैदान से लौटे तो उनको ड्रेसिंग रूम जाते हुए जमकर हूटिंग का सामना करना बड़ा और लोगों ने चीट…चीट…चीट के नारे भी लगाए। इसकी नई फुटेज सामने आई हैं।
पुराने फुटेज में हमने देखा था कि एमसीसी के मेंबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को चीट…चीट…चीट…कहकर परेशान कर रहे हैं और इस दौरान उस्मान ख्वाजा के साथ भी अच्छा बर्ताव नहीं हुआ। हालांकि, इस मामले में एमसीसी ने तीन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एक नए फुटेज में जॉनी बेयरेस्टो के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। हर एक खिलाड़ी को चीटर बुलाया जा रहा है।
इंग्लैंड की टीम के फैंस यहीं नहीं रुके। एक शख्स को इस वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि जाओ सैंडपेपर ले आओ। इस तरह उन्होंने 2018 के बॉल टैंपरिंग मामले को उछालने की कोशिश की। उस मामले में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगा था, जबकि कैमरोन बैनक्राफ्ट को 9 महीने क्रिकेट से सस्पेंड किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को लगातार इस मैच के आखिरी दिन अपमानित करने की कोशिश की गई।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

