मुंबई: बहरीन केरलीय समाज (बीकेएस) भारतीय दूतावास, बहरीन अथॉरिटी फॉर कल्चर एंटिक्विटीज व सूर्या स्टेज एंड फिल्म सोसाइटी के तत्वावधान में पहले इंडो-बहरीनी बीकेएस डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 3 मई से14 मई तक चलने वाला यह रंगारंग उत्सव भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष, बीकेएस की स्थापना के 75 वें वर्ष व भारत और बहरीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वें वर्ष के यादगार अवसरों को चिह्नित करेगा।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी सुमधुर गायिकी की सौंधी सी खुशबू बिखेरेंगे | अपने बेमिसाल व् अतुलनीय भक्ति संगीत, भजन और उर्दू कविता, ग़ज़ल के लिए सुप्रसिद्ध अनूप जलोटा की उपस्थिति कार्यक्रम में शिरकत करने वाले आंगतुकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का विषय होगी |
इस मौके पर बीकेएस के पदाधिकारी के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि भारत के अग्रणी कलात्मक निर्देशक और पारखी, सूर्या कृष्णमूर्ति द्वारा आयोजित मेगा फेस्टिवल में विभिन्न कलाकारों के प्रदर्शन और शानदार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारत सरकार की पहल ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा भी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
