मुंबई: केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने हाल ही में एक बैठक की। बैठक में भारतीय संस्कृति के विश्व पटल पर और अधिक विस्तार हेतु नवीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा व् रणनीति तैयार की गयी।
इस मौके पर सम्बंधित पदाधिकारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता को विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी माना जाता है। जीने की कला हो, विज्ञान हो या राजनीति का क्षेत्र भारतीय संस्कृति का सदैव विशेष स्थान रहा है। अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं किंतु भारत की संस्कृति व सभ्यता आदिकाल से ही अपने परंपरागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। अर्जुन मेघवाल के साथ अनूप जलोटा की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद जल्द ही कुछ अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुनियोजित क्रियान्वयन किया जाएगा ।














देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
