• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री संग्रहालय आकर करें पीएम के साथ वॉक, सेल्फी लेने का भी मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री संग्रहालय आकर करें पीएम के साथ वॉक, सेल्फी लेने का भी मिलेगा मौका

May 2, 2022
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह की वियतनाम यात्रा से रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

May 18, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

“मोदी कहां हैं?” विदेश दौरे को लेकर संजय राउत का केंद्र पर हमला

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

प्रधानमंत्री संग्रहालय आकर करें पीएम के साथ वॉक, सेल्फी लेने का भी मिलेगा मौका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 2, 2022
in एनसीआर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री संग्रहालय आकर करें पीएम के साथ वॉक, सेल्फी लेने का भी मिलेगा मौका

नई दिल्ली:कैसा हो यदि आपको देश के प्रधानमंत्री के साथ टहलने और उनके साथ फोटो खिंचाने का मौका मिले। अब ऐसा संभव है भले ही वर्चुअल रूप से। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के त्रिमूर्ति रोड पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) की। आप आकर यहां न सिर्फ देश के निर्माण में प्रधानमंत्रियों के अतुलनीय योगदान को करीब से जान पाएंगे बल्कि सेल्फी विद पीएम, वॉक विद पीएम और हेलीकॉप्टर राइड जैसे शानदार अनुभव भी ले सकेंगे।

दुर्लभ पत्रों और दस्तावेजों का डिजिटल प्रदर्शन

यहां पर डिजिटल रूप से कई दुर्लभ पत्र और दस्तावेज भी प्रदर्शित किए गए हैं। इन सभी जानकारियों को आप खुद टच स्क्रीन के जरिए देख सकेंगे। इसके साथ ही चौधरी चारण सिंह की जेल डायरी भी डिजिटल उपलब्ध है।

सेल्फी एंड वॉक विद पीएम 

संग्रहालय में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां सेल्फी विद पीएम और वॉक विद पीएम विशेष आकर्षण हैं। देश के अब तक के सभी 15 प्रधानमंत्रियों के साथ न सिर्फ आप तस्वीरें खिंचवा सकते हैं बल्कि उनके साथ संसद भवन के सामने टहल सकते हैं। इसके लिए वर्चुअल इंतजाम किए गए हैं। ये फोटो और वीडियो आपके मेल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्रियों के हस्ताक्षर युक्त लिखित में शुभकामना पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

पीसीओ, पहला कंप्यूटर और टीवी 

इस संग्रहालय में भारत की विकास गाथा का भी प्रदर्शन किया गया है। देश में लाया गया कंप्यूटर, पुराना टीवी और दूरसंचार क्रांति को प्रदर्शित करता पीसीओ भी प्रदर्शित किया गया है।

फोटो गैलरी 

देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों की फोटो गैलरी भी विशेष आकर्षकण का केंद्र है। यहां पर प्रधानमंत्रियों से जुड़ीं दुर्लभ तस्वीरें बेहद आकर्षक रूप से प्रदर्शित की गई हैं।

लाइट एंड साउंड शो

यहां आकर आप वीडियो और आकर्षक आवाज में प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों को जान सकेंगे। इतना ही नहीं, आजाद भारत के निर्माण के आयामों को भी खूबसूरती से यहां संजोया गया है। वीडियो यात्रा में आप कई दुर्लभ फुटेज मूल स्वरूप में देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही इसरो की उपलब्धियों, चंद्रयान, गगनयान के बारे में भी देख सकेंगे।

डिजिटल माध्यम से भविष्य का भारत विषय पर दें राय 

प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘भविष्य का भारत’ थीम पर ‘अपने विचार लिखें’ नाम से वॉल बनाई गई है। यहां पर अपने नाम और तस्वीर के साथ अपनी राय लिख सकते हैं।

प्रवेश के साथ मिलता है ऑडियो गाइड मोबाइल

संग्रहालय में प्रवेश के साथ ही ऑडियो गाइड मोबाइल दिया जाता है, जिससे आप संबंधित गैलरी के बारे में आसानी से सुनकर जान सकते हैं।

ऐसे पहुंचें प्रधानमंत्री संग्रहालय

तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय द नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में बनाया गया है। यहां पर असानी से निजी वाहन या वाहन बुक कर पहुंच सकते हैं। पास ही उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन है। जहां से संग्रहालय तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन बुक करें टिकट  

https://www.pmsangrahalaya.gov.in/book-now पर क्लिक कर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही संग्रहालय पहुंचकर ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

यह है समय

मार्च से अक्टूबर तक यहां सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं, नवंबर से फरवरी तक यहां भ्रमण के लिए सुबह 10 से शाम 05 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

Previous Post

तोगड़िया ने मंदिर तोड़ने को बताया हिंदुओं का अपमान, बढ़ती महंगाई पर भी जताई चिंता

Next Post

5 पैसे की जगह 50 रुपये लेट फीस वसूल रहे स्कूल, कार्रवाई के आदेश

Next Post
सहमति से तलाक के लिए छह महीने अलग रहना जरूरी नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

5 पैसे की जगह 50 रुपये लेट फीस वसूल रहे स्कूल, कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  • बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार
  • पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In