जलालाबाद:दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न के आरोप में कन्नौज की जिला जेल में बंद इंटर के छात्र ने फांसी का लगाकर जान दे दी। रविवार शाम वह अपने बैरक के पीछे पानी के पाइप में गमछे से लटका मिला। घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। इंदरगढ़ थाने के भौरामऊ गांव का अभिनव उर्फ प्रखर सिंह (21 वर्षीय) के खिलाफ गांव की ही युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
24 मार्च को उसका पहला पेपर थी, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और 24 मार्च को उसे जेल भेज दिया गया था, जहां वह बैरक नंबर 20 में था। रविवार की शाम करीब सवा सात बजे जेल के वार्डन सत्यपाल सिंह ने बैरक के पीछे उसे पानी की पाइप लाइन से फांसी पर लटका देखा। उन्होंने जानकारी तुरंत अफसरों को दी। वह बैरक के ऊपरी हिस्से में कैसे पहुंचा और फांसी लगाते हुए किसी की नजर कैसे नहीं पड़ी इन सवालों से जेल के अफसर बचते नजर आए।
जानकारी मिलने पर डीएम राकेश मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा भी जेल पहुंचे और वहां के अफसरों से पूछताछ की। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्र ने जेल की ओर से पत्र लिखकर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी और आगे की कार्रवाई का अनुरोध किया।
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
आत्महत्या पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। डीएम राकेश मिश्रा ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि डीएम ने प्रकरण की जानकारी लेने के बाद घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश किए हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
