नई दिल्ली:रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में रिन्युएबल एनर्जी व जीरो-कार्बनीकरण इक्विपमेंट बनाने के लिए कारखाने स्थापित करने के अवसर तलाशने के लिए ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्रुकफील्ड प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के रास्ते तलाशने में रिलायंस की मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इकाई स्थापित करने को लेकर मूल्यांकन करेगा।
बयान में कहा गया कि रिलायंस और ब्रुकफील्ड के बीच हुए एमओयू का ”मकसद पीवी मॉड्यूल, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भंडारण व पवन ऊर्जा घटकों जैसे स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करना है।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

