मुंबई:महाराष्ट्र सरकार भी अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह लव जिहाद पर कानून बनाने पर विचार कर रही है। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि फर्जी पहचान बताकर अंतर-धार्मिक विवाह में हिन्दू लड़कियों को धोखा देने के मामलों को संभालने के लिए राज्य पुलिस को एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाने के लिए भी कहा जाएगा। फडणवीस के पास गृह विभाग भी है।
औरंगाबाद जिले में कथित तौर पर फर्जी पहचान पेश करके हिंदू लड़कियों को उनके धर्म के बाहर शादी के लिए लुभाने पर राज्य विधान सभा में चर्चा के दौरान फडणवीस ने घोषणा की कि पुलिस को ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि इस मुद्दे पर प्रत्येक पुलिस स्टेशन को संवेदनशील बनाया जाएगा और उचित कार्रवाई करने में विफल रहने वाले अधिकारियों को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि “यदि कोई वयस्क महिला अपने धर्म से बाहर शादी करती है, तो कानून तब तक कुछ नहीं कर सकता, जब तक कि उसे किसी अलग पहचान का उपयोग करने वाले पुरुष द्वारा धोखा न दिया गया हो।” फड़णवीस ने कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को एसओपी बनाने का निर्देश देंगे।
फडणवीस ने सदन को बताया कि इसके अतिरिक्त, महिलाओं को कथित तौर पर “ड्रग” दिए जाने और नकली पहचान के जरिए शादी के लिए मजबूर करने के मामलों की गहन जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया में रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक उपचार भी दिया जाएगा।
फड़णवीस का यह बयान उनके उस उल्लेख के लगभग एक साल बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए “लव जिहाद” पर कानूनों का अध्ययन करेगी और उचित निर्णय लेगी। दिसंबर 2022 में, भाजपा नेता ने इसके खिलाफ एक कड़े कानून की बात कही थी। श्रद्धा वाकर मामले को एक उदाहरण के रूप में संदर्भित करते तब राज्य में बड़े पैमाने पर “लव जिहाद” के मामले देखे जा रहे थे।
फडणवीस ने तब कहा था, “हमने (सदन को) आश्वासन दिया है कि विभिन्न राज्यों में लव जिहाद पर कानून हैं और हम उनका अध्ययन करेंगे। इसके आधार पर, हमारी सरकार उचित निर्णय लेगी ताकि किसी भी महिला या लड़की को किसी साजिश का शिकार न होना पड़े।” इसस साल जून में भी फड़णवीस ने इस मामले को उठाया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

